The Rock: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में द रॉक (The Rock) की वापसी और कोडी रोड्स के हाथ से मौके छीनने को लेकर फैंस काफी गुस्सा थे। सोशल मीडिया पर रोड्स को जबरदस्त सपोर्ट मिला और ग्रेट वन की जमकर आलोचना हुई। इसी बीच द रॉक की बेटी को भी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसपर अब हॉलीवुड मेगास्टार ने चुप्पी तोड़ी। द रॉक की बेटी ऐवा रैन इस समय WWE में नज़र आ रही हैं। वो NXT ब्रांड की जनरल मैनेजर हैं। फैंस को उनका काम काफी ज्यादा पसंद आया है लेकिन द रॉक की वापसी के बाद उन्हें (ऐवा रैन) सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना पड़ रहा था। इसी बीच उन्हें धमकियां भी मिलना शुरू हो गई थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर आकर इस विषय के बारे में जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया।पैट मैकेफी के शो पर थोड़े समय पहले द रॉक नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी ऐवा रैन को मिल रही धमकियों को लेकर बात की। वो प्रशंसकों से निराश नज़र आए और बताया कि यह सभी चीज़ें स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। इसे सिर्फ साथ मिलकर हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा,"उन्हें (ऐवा रैन) भी (फैंस की आलोचना) सामना करना पड़ रहा है। मुझे पता है कि कोडी रोड्स को अपनी स्टोरी को खत्म करना है। उन्हें डेथ ट्रेट्स मिले हैं। यह काफी निराशाजनक चीज़ है। हम सभी इस चीज़ का हिस्सा है। जो कुछ भी रिंग और इन स्टोरीलाइंस में होता है, उनके बारे में भूलना नहीं चाहिए। हम इन चीज़ों के बारे में बात कर सकते हैं। हम साथ मिलकर इस समस्या का आसानी से हल ढूंढ सकते हैं।"आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:WWE WrestleMania 40 किकऑफ शो में The Rock को मिला बड़ा सरप्राइजद रॉक और रोमन रेंस दोनों को उम्मीद थी कि WrestleMania 40 में उनके ड्रीम मैच की राह आसान हो जाएगी। WrestleMania के किकऑफ इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस ने आकर अपने संभावित मुकाबले को लेकर बात की। इसी बीच कोडी रोड्स ने दखल दिया और बताया कि वो रोमन रेंस को चैलेंज करने वाले हैं। रोमन और कोडी के बीच मुकाबला ऑफिशियल हो गया। बाद में रॉक और रोड्स के बीच अनबन देखने को मिली। View this post on Instagram Instagram Post