The Rock Funny Comment R-Truth Post: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक (The Rock) ने आकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने कोडी रोड्स और रोमन रेंस की तारीफ की। बाद में वो रेंस को उला फाला पहनाने भी रिंग में आए। द ग्रेट वन ने NXT New Year's Evil में भी एंट्री कर सभी को खुश किया। खैर 54 बार के पूर्व चैंपियन आर-ट्रुथ ने रॉक के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने बढ़िया कैप्शन लिखा। रॉक की नज़र तुरंत फोटो पर पड़ी और उन्होंने मजेदार कमेंट के जरिए उनसे मजे ले लिए। 52 साल के आर-ट्रुथ लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। कंपनी के लिए हमेशा वो वफादार रहे हैं। विंस मैकमैहन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। पिछले साल WrestleMania XL में द मिज़ के साथ मिलकर उन्होंने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। 24 जून, 2024 को Raw के एपिसोड में दोनों को जजमेंट के खिलाफ अपना टाइटल गंवाना पड़ा था। मिज़ और ट्रुथ 79 दिन तक चैंपियन रहे थे। इसके बाद दोनों की जोड़ी भी टूट गई थी। आर-ट्रुथ ने द रॉक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, जब मैं छोटा था तब मैंने अपने बचपन के हीरो जॉन सीना की द रॉक के साथ कई फाइट देखीं। इनको देखकर ही मैं बड़ा हुआ। आखिरकार मुझे रॉक से मिलने का मौका मिला। इस टीम का नाम बताएं। View this post on Instagram Instagram Postद रॉक और आर-ट्रुथ दोनों की उम्र 52 साल है। ट्रुथ की इस पोस्ट पर रॉक ने उम्र को आड़े हाथ लेकर मजाकिया कमेंट किया। उन्होंने ट्रुथ को खुद से बड़ा बताया। द ग्रेट वन ने लिखा, आप मुझसे बड़े हो। आपको देखकर बहुत खुशी हुई। आगे जाकर मुलाकात होगी। हैप्पी न्यू ईयर।द रॉक का कमेंट (Photo: Screenshot R-Truth Instagram Comment Box)क्या WWE Royal Rumble 2025 का हिस्सा बनेंगे द रॉक?Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक एक अलग कैरेक्टर में नज़र आए। सभी ने सोचा था कि वो अपने फ्यूचर को लेकर कोई अपडेट देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble 2025 होगा। 1 फरवरी को इसका आयोजन होने वाला है। वहां पर होने वाले मेंस रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या द रॉक इस मुकाबले में एंट्री करेंगे या नहीं। वैसे द ग्रेट वन ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज जरूर देना चाहिए।