WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने हाल ही में क्रिसमस पर अपनी मां को एक खास गिफ्ट दिया है। बता दें, द रॉक ने इससे पहले साल 2018 में अपनी मां एटा जॉनसन को एक नया घर खरीद कर दिया था। वहीं, इस साल क्रिसमस के मौके पर रॉक ने अपनी मां को एक कार गिफ्ट की है। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, द रॉक ने अपनी मां को कार गिफ्ट देते हुए की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस वीडियो के कैप्शन में द रॉक ने लिखा-"यह मुझे काफी अच्छा लगा। मैंने अपनी मां को क्रिसमस पर कार गिफ्ट करके सरप्राइज कर दिया। वह काफी हैरान रह गई थीं। इसके अलावा वो थोड़ी भावुक भी हो गई थीं। जब कार के अंदर उनके ग्रैंड बेबीज ने उन्हें जॉइन किया। इसके बाद वो काफी खुश हो गई थीं। मेरा डॉग हॉब्स भी अपने क्रिसमस चिकन (टॉय) के साथ अंदर आना चाहता था। मैं इस बात का आभारी हूं कि मैं अपनी मां के लिए इस तरह की चीज़ें कर सकता हूं, जिनकी जिंदगी आसान नहीं रही है। मैं इस चीज़ को हल्के में नहीं लेता हूं। ना ही वो भी। मैरी क्रिसमस मां, आप गाड़ी चलाने का आनंद लें। हम लोग आपसे प्यार करते हैं। आप इससे भी ज्यादा डिजर्व करती हैं।"क्या द रॉक WWE में वापसी करके रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे? View this post on Instagram Instagram PostWWE इस साल WrestleMania का आयोजन डैलस में कराने वाली है और कई फैंस को अभी भी उम्मीद है कि द रॉक की इस शो के दौरान वापसी देखने को मिलेगी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि फैंस साल 2022 में रोमन रेंस और द रॉक का WrestleMania में आमना-सामना होते हुए नहीं देख पाएंगे।रिपोर्ट्स की माने तो द रॉक की WWE में वापसी साल 2023 में देखने को मिलेगी। बता दें, 2023 में WWE WrestleMania का आयोजन लॉस एंजिल्स में होगा। यही कारण है कि साल 2023 में द रॉक की वापसी की अटकलें लगाई जा रही है।