WWE दिग्गज The Undertaker ने होटल में मौजूद एक फैन को चोप देकर किया धराशाई, वीडियो देखकर हैरानी में पड़ जाएंगे आप

Pankaj
WWE में द अंडरटेकर का करियर शानदार रहा
WWE में द अंडरटेकर का करियर शानदार रहा

The Undertaker: साल 2020 में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। 30 साल का उनका करियर बहुत ही जबरदस्त रहा था। पिछले साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। रिटायरमेंट के बाद की लाइफ का पूरा मजा अब टेकर ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहते हैं। लगातार इंटरव्यू देते रहते हैं। फैंस के साथ भी अब वो खास अंदाज में मजाक करते हैं।

WWE दिग्गज The Undertaker का खास अंदाज आया सामने

WWE हॉल ऑफ फेमर अंडरटेकर हाल ही में एक होटल में नज़र आए। उन्होंने यहां एक फैन को चोप मारकर धराशाई कर दिया। दरअसल फैन ने खुद उन्हें चोप मारने के लिए कहा था। टेकर ने फैन द्वारा की गई प्रार्थना को स्वीकार किया। टेकर ने उन्हें तगड़ा चोप मारा। फैन एकदम से इस दौरान नीचे गिर गया था। वीडियो देखकर टेकर का ये अंदाज आपको बहुत पसंद आएगा।

WWE WrestleMania 36 में अंतिम बार अंडरटेकर एक्शन में नज़र आए थे। WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। यहां उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आए।

टेकर ने जो कारनामे WWE में किए वो शायद अब कोई नहीं कर पाएगा। मौजूदा दौर के सभी रेसलर उनके जैसा बनना चाहते हैं। विंस मैकमैहन और टेकर का रिश्ता भी हमेशा अच्छा रहा। टेकर की रिटायरमेंट सेरेमनी के दौरान विंस भी भावुक हो गए थे। उनकी WrestleMania स्ट्रीक आज भी फैंस द्वारा याद की जाती है। ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक को खत्म किया था।

फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए अंडरटेकर को रिंग में वापसी करनी चाहिए लेकिन ये अब मुमकिन नहीं है। खुद टेकर वापसी के लिए मना कर चुके हैं। कई इंटरव्यू में वो कह चुके हैं कि रिंग में उनका काम अब खत्म हो गया। कुछ समय बाद बैकस्टेज वो जरूर नज़र आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर युवा सुपरस्टार्स को इससे बहुत फायदा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment