The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) का बहुत बड़ा नाम रहा। रिंग से बाहर भी वो अब कुछ कारनामे कर रहे हैं। टेकर का जलवा इस बार सुपर बाउल के एक विज्ञापन में भी देखने को मिला। वो एक अलग अंदाज में इसमें नज़र आ रहे हैं। उन्हें देखकर हॉलीवुड सुपरस्टार केविन हार्ट (Kevin Hart) डर गए थे।अंडरटेकर ने खुद इस विज्ञापन को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान हार्ट को लेकर शानदार कैप्शन भी लिखा। View this post on Instagram Instagram Postअंडरटेकर और केविन पहले भी कई बार साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों ने अपने-अपने फील्ड में बहुत सफलता हासिल की। इस विज्ञापन को देखकर फुटबॉल फैंस जरूर उत्साहित हो गए होंगे। WWE में The Undertaker ने बहुत नाम कमायाटेकर ने साल 2020 में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। पिछले साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। अब वो रिंग में एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। ये बात खुद वो कई बार कह चुके हैं। हाल ही में Raw की 30वीं सालगिरह मनाई गई थी। ब्रे वायट और एलए नाइट के सैगमेंट में टेकर ने एंट्री की थी। अपने पुराने गिमिक में वो नज़र आए। उन्हें देखकर फैंस बहुत खुश हो गए थे।साल 1990 में टेकर ने WWE मेन रोस्टर में एंट्री की थी। कंपनी ने शुरूआत से ही उन्हें अच्छा पुश दिया। विंस मैकमैहन का उनके साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा। टेकर ने बहुत जल्दी अपना बड़ा नाम रेसलिंग की दुनिया में बना लिया था। आपको बता दें WrestleMania 36 में अंतिम बार टेकर इन-रिंग एक्शन में नज़र आए थे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में टेकर ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आए।कुछ समय बाद टेकर WWE बैकस्टेज काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ये बात वो खुद कह चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर युवा रेसलर्स को अच्छा लगेगा। इन रेसलर्स को टेकर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वो अपना अनुभव साझा कर कुछ सुपरस्टार्स का करियर आगे बढ़ा सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।