Create

Royal Rumble 2022 में WWE दिग्गज Undertaker की होगी एंट्री, मौजूदा रिपोर्ट में फैंस के लिए अच्छी खबर?

WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) की रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में एंट्री हो सकती है। अंडरटेकर को इस इवेंट के लिए शेड्यूल किया गया है। यानी की फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज इस इवेंट में WWE द्वारा दिया जा सकता है।

क्या WWE दिग्गज अंडरटेकर की एंट्री Royal Rumble 2022 में होगी?

WrestleMania 36 में अंडरटेकर ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी। इसके बाद Survivor Series 2020 में वो रिंग में नजर आए। अंडरटेकर ने इस दौरान रेसलिंग से अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर वो नजर नहीं आए। फैंस एक अंतिम बार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

फैंस को इस बार Royal Rumble 2022 में अंडरटेकर बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार 30 जनवरी को होने वाले इस शो में अंडरटेकर मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस दौरान कुछ भी हो सकता है। अंडरटेकर रिंग में एंट्री भी कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो अपनी पत्नी मिशेल मैककूल का मैच देखने आएंगे। आपको बता दें अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैककूल की एंट्री इस बार विमेंस रंबल मैच में होगी।

Royal Rumble 2022 में अगर अंडरटेकर रिंग में आएंगे तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। वैसे अंडरटेकर कई बार कह चुके हैं कि वो रिंग में एक्शन के लिए अब वापसी नहीं करेंगे लेकिन WWE में कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि अंडरटेकर का एक छोटा सा सैगमेंट तय किया गया हो। खैर इस बारे में अभी तक WWE की तरफ से कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। आने वाले कुछ दिनों में इस बात पर मुहर लग सकती है। फिलहाल ये अच्छी बात है कि अंडरटेकर इस शो में मौजूद रहेंगे। ये खबर सुनकर जरूर फैंस भी अब उत्साहित हो गए होंगे। अब फैंस Royal Rumble 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

appreciation post for the @undertaker, this man is my childhood hero and arguably the reason i fell in love with @WWE. happy retirement and thank you taker, it’s been a wild ride!!🥺🖤 https://t.co/fSQPdEy0Yn

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment