AEW के पूर्व चैंपियन को लेकर Triple H की राय को लेकर हुआ अहम खुलासा, जल्द ही होगा WWE में डेब्यू? 

..
क्या होगा WWE में बड़ा डेब्यू?
क्या होगा जेड कार्गिल का WWE में डेब्यू?

Triple H: हाल ही में कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पूर्व AEW TBS चैंपियन जेड कार्गिल (Jade Cargill) दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE का रुख कर सकती हैं। WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) के कार्गिल के बारे में विचार सामने आए हैं।

Ad

Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने बताया कि 31 साल की जेड कार्गिल जल्द ही WWE के साथ डील साइन कर सकती हैं। ऐसा लग रहा है कि उनका AEW के साथ सफर जल्द ही थम जाएगा। जेड कार्गिल के WWE जॉइन करने की खबर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में जल्द ही फैल चुका है। कई लोग जानना चाहते थे कि वो किस ब्रांड में शामिल हो सकती हैं।

Xero News ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह साफ कर दिया कि जेड कार्गिल अगर WWE के साथ डील साइन करती हैं तब वो सीधे मेन रोस्टर का हिस्सा बनेंगी। रिपोर्ट् में आगे बताया गया है कि WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच, जेड कार्गिल के WWE जॉइन करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे बताया गया है कि अगर जेड कार्गिल WWE जॉइन करती हैं, वो सीधे मेन रोस्टर का हिस्सा बनेंगी। वो किसी स्टेबल का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने विमेंस रोस्टर की फाइनल बॉस की तरह आगे बढ़ाया जाएगा। WWE को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। ट्रिपल एच का मानना है कि वो आगे चलकर कंपनी की टॉप विमेंस सुपरस्टार बनेंगी।"
Ad

WWE में आने के बाद Jade Cargill का रेसलिंग इंडस्ट्री की कई बड़ी स्टार्स से होगा सामना?

WWE विमेंस रोस्टर में रेसलिंग इंडस्ट्री की कई टॉप स्टार्स शामिल हैं, जिसमें बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर प्रमुख हैं। WWE जॉइन करने के बाद ट्रिपल एच उन्हें सीधे मेन रोस्टर में लाकर कई बड़ी स्टोरीलाइन में बुक कर सकते हैं। Bootleg Kev के साथ हुए इंटरव्यू में कार्गिल ने पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के लिए सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि

"मेरा मानना है कि वो महान हैं। मुझे लगता है कि बेहतरीन रेसलर हैं। वो कई तरह के मूव कर सकती हैं। वो हार्डकोर मैच लड़ सकती हैं। आज विमेंस रेसलर के तौर उनका उदाहरण दिया जा सकता है, जिनके पास सभी तरह की काबिलियत हैं।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications