Vince McMahon ने WWE के बड़े फैक्शन के रीयूनियन के प्लान को किया रद्द, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर

WWE: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने अक्सर WWE प्रोडेक्ट्स में आखिरी समय में बदलाव किए हैं। उन्होंने लंबी और छोटी अवधि की स्टोरीलाइन में बदलाव किया है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार मैकमैहन ने हाल ही में मंडे नाइट रॉ (Raw) में The Way को फिर से एकजुट करने की योजना को रद्द कर दिया।

Ad

इस साल की शुरुआत में मैकमैहन ने दोबारा WWE में वापसी की। उन्होंने WWE का UFC की मूल कंपनी एंडेवर के साथ विलय कर दिया। विंस की वापसी के बाद Raw और SmackDown में कुछ रचनात्मक बदलाव शुरू हुए। विंस की वजह से कई चीजें हुईं और इससे बैकस्टेज भी कई लोग खुश नहीं थे। कुछ दिग्गजों ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया।

हाल ही में मैकमैहन दूर से ही प्रोडेक्ट्स में कई बदलाव कर रहे हैं, जिसमें नए नाम जोड़ना और स्क्रैपिंग योजनाएं शामिल हैं। फाइटफुल के अनुसार विंस ने मंडे नाइट Raw में The Way के रीयूनियन की योजना को रद्द कर दिया।

youtube-cover
Ad

इवेंट में जॉनी गार्गानो द्वारा ग्रेसन वॉलर को हराने के बाद The Way NXT Stand & Deliver 2023 के दौरान फिर से एक हुए थे। मंडे नाइट Raw में भी सभी एक साथ दिखाई दिए लेकिन यह फैक्शन ऑफिशियल तौर पर मेन रोस्टर में फिर से एकजुट नहीं हो पाया।

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन की हुई थी सर्जरी

कुछ दिन पहले दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर भी सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि विंस की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई, और वह WWE SummerSlam से पहले इससे उबर रहे हैं। फाइटफुल के Sean Ross Sapp ने यह बात फैंस को बताई।

वैसे WWE में अभी भी बड़े फैसले विंस मैकमैहन से पूछ कर लिए जाते हैं। कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स और वीकली शोज को देखकर ऐसा ही लगता हैं। हालांकि पिछले एक साल से हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में WWE दिग्गज ट्रिपल एच अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। विंस की बुकिंग को लेकर फैंस कभी भी ज्यादा खुश नहीं दिखे। उन्होंने अपने नेतृत्व में कुछ गिन-चुने सुपरस्टार्स को ही पुश दिया।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications