Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) एक बार फिर चर्चा में आ गए है। हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में एक मिस्ट्री पार्टनर के साथ होटल में वो नज़र आए। अब ये मिस्ट्री पार्टनर कौन है सभी इसके बारे में सोच रहे हैं। कुछ महीने पहले विंस ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अचानक उन्होंने अपनी बात कही थी और इसके बाद सभी हैरान हो गए थे।खैर विंस के ऊपर कुछ गंभीर आरोप भी लगे थे। शायद इस वजह से उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब WWE की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास हैं। ट्रिपल एच इस समय जबरदस्त काम भी कर रहे हैं। विंस ने रेसलिंग में जो किया उसे कभी कोई नहीं भूल सकता। WWE को ऊंचाई पर ले जाने के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया।WWE दिग्गज विंस मैकमैहन की नई तस्वीर आई सामनेWWE से रिटायरमेंट के बाद विंस ज्यादा नज़र नहीं आए। उन्होंने खुद भी कोई प्रतिक्रिया अपनी नहीं दी। अंतिम बार वो अपने 77वें जन्मदिन की पार्टी पर दिखे थे। एक फैन ने ट्विटर पर विंस की तस्वीर पोस्ट की। वो किसी विमेन के साथ होटल में डिनर करते हुए दिखे। हालांकि अभी तक ये नहीं पता कि विंस के साथ मौजूद ये महिला कौन हैं। उनकी ये तस्वीर अब वायरल भी हो रही है।Monty AEW/WWE@tmykwoahVince McMahon recently spotted by a fan1$3विंस के इस मिस्ट्री पार्टनर का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। मैकमैहन अब बहुत ही प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा। देखा जाए तो इसके पूरे हकदार विंस है। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच उनके लिए क्या प्लान तैयार करेंगे। ट्रिपल एच एक खास अंदाज में उन्हें विदाई जरूर देना चाहेंगे। इस बारे में जल्द ही खुलासा हो जाएगा।विंस के जाने के बाद WWE में बहुत बदलाव आ गए। कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की वापसी हो गई। इसके अलावा लगातार वीकली शोज में सरप्राइज मिल रहे हैं। व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फैंस भी ट्रिपल एच के काम से खुश नज़र आ रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।