'ऊब गया हूं'- WWE दिग्गज का ब्लडलाइन को लेकर विवादास्पद बयान, Roman Reigns की स्टोरी की उड़ाई धज्जियां

WWE
WWE दिग्गज की कड़ी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Vince Russo Blasts Bloodline Storyline: साल 2020 मे रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हील टर्न लिया था। तब से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन WWE का मुख्य हिस्सा रही है। 2024 तो और भी ज्यादा बेहतर इस फैक्शन के लिए रहा। रोमन और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल चीफ के पद और उला फाला की जंग चल रही है। ऐसा शायद कोई नहीं होगा जो इनकी कहानी को खराब बताएगा लेकिन दिग्गज विंस रूसो अब थक चुके हैं। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि वो इन्हें देखकर ऊब गए हैं। ये कहीं ना कहीं उनके द्वारा विवादास्पद बयान दिया गया है।

1996 में हल्क होगन ने केविन नैश और स्कॉट हॉल के साथ मिलकर nWo का गठन किया था। इस ग्रुप का लगातार जलवा कई सालों तक देखने को मिला था। हालांकि, कई फैंस nWo की रिपेटिटिव स्टोरीलाइन और ग्रुप में बढ़ते मेंबर्स को देखकर थक गए थे। जब कंपनी ने WCW के खिलाफ रेटिंग बैटल का कंट्रोल अपने हाथ में लिया तब विंस रूसो WWE राइटर थे। The Hannibal TV को हाल ही में विंस ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने वहां पर nWo और ब्लडलाइन के बीच समानता के बारे में बात की।

ब्लडलाइन स्टोरी पर बयान देते हुए विंस रूसो काफी गुस्से में दिखे। एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की कहानी की धज्जियां उड़ा दी हैं। विंस के अनुसार,

लोग nWo को देखकर थक गए थे। उन्होंने बस एक छोटा रास्ता खोल दिया और तभी एटीट्यूड एरा की शुरूआत हुई। इस वजह से हमने पासा पलट दिया था। मेरा मतलब है कि ब्लडलाइन कहानी के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। हर हफ्ते कहानी दोहराई जा रही है। मैं इनकी कहानी से ऊब गया हूं और बुरी तरह थक गया हूंं।

youtube-cover

WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में होगा बड़ा मैच

आगामी 6 जनवरी को Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच तय किया गया है। इस मुकाबले में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर है। रोमन को हराने का दावा सिकोआ कर चुके हैं। दोनों के बीच पहली बार WWE रिंग में टक्कर देखने को मिलने वाली है। फैंस भी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अब देखना होगा कि अंत में किसकी जीत होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications