'रेसलिंग मर चुकी है'- WWE Raw के खतरनाक अंत पर दिग्गज ने निकाली अपनी भड़ास, बड़ा बयान देकर चौंकाया

WWE Raw में बड़े ग्रुप ने मचाई तबाही (Photo: WWE.com)
WWE Raw में बड़े ग्रुप ने मचाई तबाही (Photo: WWE.com)

WWE Legend On shocking Ending Raw: WWE Raw का अंत इस हफ्ते खतरनाक अंदाज में हुआ। अंकल हाउडी के नेतृत्व में Wyatt 6 ने डेब्यू किया। इस ग्रुप ने सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स का हाल खराब कर दिया। अब इस पर WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

अंकल हाउडी को लंबे समय से रेड ब्रांड में दिखाया जा रहा था। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेब्यू नहीं हुआ था। Wyatt 6 को लेकर भी पहले से कई अफवाहें चल रहीं थी। WWE ने फैंस को बहुत इंतजार कराया लेकिन इस हफ्ते अपना काम अच्छे से खत्म किया।

Ad

Sportskeeda Wrestling Legion of RAW पॉडकास्ट पर विंस रूसो ने स्टोरी की क्षमता पर चर्चा की। उन्होंने वाइकिंग रेडर्स का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें क्यों नहीं लगता कि नई स्टोरी रिंग में अच्छी तरह से काम करेगी। विंस के अनुसार,

हम वाइकिंग रेडर्स को लेकर बात करेंगे। इनको लेकर कंपनी को बिल्कुल भी कुछ पता नहीं था कि करना क्या है। वाइकिंग लाइफस्टाइल, उन्हें आउटडोर में रहना चाहिए था। उन्हें धरती पर रहना चाहिए था और जीतना चाहिए था। आप उनके साथ कुछ भी करने जा रहे हैं। आप किसी को भी ऐसे ही टाइटल नहीं दे देते हैं। आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। आपको पहाड़ पर चढ़ना होगा। समस्या ये है कि एक बार जब इन्हें रिंग में डालते हैं, तो ये रेसलिंग है और ये मर चुकी है।

WWE ने Wyatt 6 ग्रुप के लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा?

विंस रूसो ने साफ कह दिया है कि WWE में वाइकिंग रेडर्स और अंकल हाउडी जैसे कैरेक्टर को सफलता नहीं मिलती है। इस वजह से उन्होंने बड़ी बातें कही हैं। WWE ने इस ग्रुप के लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा ये देखने वाली बात होगी। विंस का कहना भी सही है। अगर आगे प्लान फेल हो गया तो इससे काफी नुकसान होगा।

WWE ने Wyatt 6 के डेब्यू को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये चीज जरूर सभी को पसंद आई होगी। अब क्रिएटिव टीम को इसे और भी अच्छा बनाने की जरूरत है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications