New Day: इस हफ्ते रॉ के दौरान कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) और ज़ेवियर वुड्स (Xavier Woods) ने WWE में वापसी की। फैंस उनकी वापसी से बहुत ज्यादा खुश नज़र आए थे। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने उनके रिटर्न के बाद एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब न्यू डे (New Day) पहले की तरह किसी को बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं करते हैं।हाल ही में पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने न्यू डे के रिटर्न को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि न्यू डे के अगले रन को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "लोग सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे हैं। न्यू डे ने WWE में सब कुछ हासिल कर लिया है और अब उनके पास यहां करने को कुछ भी नया नहीं हैं। अगर वो जाते हैं, तो उन्हें जाने दिया जाए। उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ना किया जाए। उनका WWE में समय पूरा हो गया है। अब आप उनके साथ ऐसा क्या करेंगे, जो उन्होंने पहले नहीं किया है।"WWE Español@wweespanolDespués de un tiempo fuera #TheNewDay está de regreso en #WWERaw pic.twitter.com/dATV9jKCGV15412Después de un tiempo fuera #TheNewDay está de regreso en #WWERaw 🙌 pic.twitter.com/dATV9jKCGVकई महीनों के बाद WWE में वापस आए हैं New Day के Kofi Kingston और Xavier WoodsSummerSlam 2023 के बाद फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें Raw के दौरान कोई बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। इसी कड़ी में शो में कई महीनों के बाद कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स ने वापसी की। दरअसल, कोफी किंग्सटन चोटिल हो गए थे, इसी वजह से ये दोनों ही स्टार्स लाइव टीवी पर नज़र नहीं आ रहे थे। View this post on Instagram Instagram Postशो में वापस आने के बाद उनका सामना वाइकिंग रेडर्स से हुआ था। इस मैच में न्यू डे ने उन्हें मात देकर जीत हासिल की है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने बैकस्टेज एक इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो एक बार फिर से WWE टैग टीम चैंपियंस बनना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से उन्हें टैग टीम टाइटल की पिक्चर में बुक करता है।