Create

WWE दिग्गज ने 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन को रोमन रेंस की तरह पुश देने की उठाई मांग, कंपनी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को लेकर उनके पिता और WWE दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने बड़ा बयान दिया है। रिक फ्लेयर ने इस बार WWE के ऊपर शार्लेट को अच्छा पुश नहीं देने का आरोप लगाया। रिक फ्लेयर ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की तरह ही WWE को शार्लेट फ्लेयर को भी पुश देना चाहिए।

WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने रोमन रेंस और शार्लेट फ्लेयर को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। 450 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WWE ने हमेशा से रोमन रेंस को तगड़ा पुश दिया। शार्लेट फ्लेयर के पास भी इस समय Smackdown विमेंस चैंपियनशिप है और उनका रन भी अच्छा चल रहा है। WWE ने विमेंस डिवीजन में देखा जाए तो फ्लेयर को हमेशा से बड़ा पुश दिया। इसके बावजूद भी रिक फ्लेयर ने बड़ी बात कही।

Wooooo Nation UNCENSORED पॉडकास्ट को हाल ही में रिक फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है रोमन रेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस जो चाहते हैं वो कर सकते हैं। शार्लेट फ्लेयर को भी रोमन रेंस की तरह पुश देना चाहिए। मुझे नहीं पता कि WWE द्वारा ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है। जहां तक मेरा मानना है कि कंपनी को आगे बढ़ाने में विमेंस का रोल सबसे बड़ा होता है। WWE इस समय इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फर्क पैदा कर रहा है।

youtube-cover

रोमन रेंस ने पिछले साल अगस्त में वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। पॉल हेमन भी रोमन रेंस के साथ आ गए। अभी तक रोमन रेंस का ये रन सबसे शानदार रहा है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुद शार्लेट फ्लेयर ने रोमन रेंस की तारीफ की थी। रिक फ्लेयर को कुछ महीने पहले WWE ने रिलीज कर दिया था। खुद रिक फ्लेयर ने अपने रिलीज की मांग की थी। WWE द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से रिक फ्लेयर खुश नजर नहीं आए थे। इस वजह से उन्होंने WWE से जाने का फैसला किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment