न्यू जापान प्रो रैसलिंग में काम कर चुके WWE के 5 स्टार्स जिनके बारे में आप शायद न जानते हों

undertaker5-1480235694-800

न्यू जापान प्रो रैसलिंग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रैसलिंग प्रमोशन हैं और पिछले एक दशक में कई दर्शकों ने WWE की जगह इसे देखने का फैसला किया है। WWE ने कई बार अपने प्रमोशन से NJPW का नाम न जोड़ने की कोशिश की है, वे ये नहीं बताना चाहते की WWE के कई लेजेंड्स NJPW से आएं हैं। हाल ही में NJPW के कई स्टार्स WWE में आएं हैं जैसे शिंसुके नाकामुरा, एजे स्टाइल्स, डॉक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन। वहीँ जूस रॉबिन्सन और टोंगा लोआ जैसा WWE में नाकामयाब रहनेवाले स्टार्स जापान जाकर अपनी किस्मत आजमाने लगे। लेकिन हम यहाँ पर इस स्टार्स के बारे में बात नहीं कर रहे। हम उन दिग्गज स्टार्स के बारे में बात कर रहे हैं जो भविष्य के हॉल ऑफ़ फेमर होंगे। 5: द अंडरटेकर जी हाँ, WWE के डेडमैन द अंडरटेकर न्यू जापान प्रो रैसलिंग में काम कर चुके हैं। अंडरटेकर सबसे लोकप्रिय रैसलर हैं और उन्हें जल्द ही WWE के हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलेगी। 26 साल के करियर में अंडरटेकर ने WWE में जो किया है उसके लिए उन्हें कंपनी में जीवित दिग्ग्ज कहा जाता है। प्रोफेशनल रैसलिंग में उनके नाम सबसे चर्चित 30 रैसलमेनिया मैच जीतने की स्ट्रीक भी है। ये स्ट्रीक ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी थी। WWE में फिनम के। नाम से मशहूर होने के पहले तक टेकर का करियर इतनी बुलंदियों तक नहीं था। वे WCW में ओले एंडरसन का किरदार दिया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया। दर्शकों को ये याद होगा की टेकर WCW का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें शायद ये मालूम न हो की टेकर ने न्यू जापान प्रो रैसलिंग में भी हिस्सा लिया है। मार्च 1990 में वे केवल तीन हफ़्तों तक वहां रहें। अंडरटेकर ने 'पनीशर' डाइस मेर्गान के नाम के नीचे बम बम बिगेलो के साथ टीम बनाई। इतना ही नहीं वे स्कॉट हॉल के साथ IWGP टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। 4: स्टिंग sting-wcw2-1480235752-800 इस स्लाइड की शुरुआत मजेदार ढंग से करते हैं, स्टिंग और इम्पोस्टर स्टिंग दोनों न्यू जापान प्रो रैसलिंग में काम कर चुके हैं। यहाँ पर हम बात केवल असली स्टिंग की करेंगे। स्टिंग ने अपना न्यू जापान प्रो रैसलिंग का डेब्यू साल 1991 में WCW और NJPW द्वारा प्रस्तुत की गयी NJPW स्टारकेड में किया। वहाँ पर उन्हें द ग्रेट मुता के हाथों हार मिली। इसके 1992 के संस्करण में उन्होंने स्टीनर ब्रदर्स को हराया। स्टिंग साल 1996 तक न्यू जापान प्रो रैसलिंग में भाग लेते रहे। उनका सबसे यादगार लम्हा है जब साल 1995 में वें केंसुके ससकी के हाथों अपना WCW यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हारें। 3: हल्क हॉगन hogan-japan-x-1480236040-800 यूनाइटेड स्टेट्स में लोकप्रिय होने के पहले हल्क हॉगन जापान में लोकप्रिय हुए थे। हॉगन साल 1980 से जापान के NJPW में दिखने लगे, तब तक और जापानी दर्शकों ने उन्हें “इचीबन” (नंबर 1) नाम दिया था। वे 5 साल तक जापान का दौरा करते रहे। वहां पर वो WWE के मुकाबले ज्यादा तकनिकी रैसलिंग किया करते थे। लेग ड्राप की जगह वे क्रूकेड आर्म लारियात का इस्तेमाल करने लगे। जापान में रहते हुए हॉगन ने कई रैसलर्स का सामना किया, साल 1983 में उन्होंने NJPW के लेजेंड एंटोनियो इनोकी को नॉकआउट में हराकर पहला IWGP टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने वहाँ पर इनोकी के साथ टैग टीम भी बनाई और लगातार दो साल MSN टैग लीग जीती। साल 1985 में WWF और NJPW के बीच करार टूट गया और हॉगन को वापस अपने देश लौटना पड़ा। लेकिन इसके पहले उन्होंने एंटोनियो इनोकी के खिलाफ अपना WWF ख़िताब बचाया था। 2: डेनियल ब्रायन daniel-bryan-1480236303-800 इंडिपेंडेंट सर्किट जैसे रिंग ऑफ़ हॉनर और चिकारा जैसी लोकप्रिय प्रमोशन में काम कर चुके डेनियल ब्रायन ने जब साल 2009 में WWE के साथ करार किया, तब सब समझ गए थे की वे एक बड़े स्टार बनेंगे। लेकिन शायद सभी WWE के दर्शकों को ये बात पता नहीं होगी की डेनियल ब्रायन ने अपने रैसलिंग गुण कईयों की तरह जापान में सीखें। अमेरिकन ड्रैगन के नाम से ब्रायन साल 2004 के बेस्ट ऑफ़ सुपर जूनियर्स के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होंने IWGP जूनियर हैवीवेट टैग टीम चैंपिनशिप भी जीती थी। उनके पार्टनर थे करी मैन (क्रिस्टोफर डेनियल) 1: ब्रॉक लैसनर lesnar-njpw-new-japan-1480236494-800 WWE के साथ 2 साल काम करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने का सपना पूरा करने के लिए WWE छोड़ दी। लेकिन मिनेसोटा वाइकिंग्स के अपना सपना पूरा करने में असफल रहने के बाद लैसनर ने न्यू जापान प्रो रैसलिंग के साथ साइन कर लिया। उन्होंने IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप के डेब्यू मैच में हुए थ्री वे बाउट में उन्होंने मसाहिरो छोनो और कैज़ुयुकी फुजिता को हराकर ख़िताब जीता। लैसनर न्यू जापान के लिए साल 2006 तक रैसलिंग करते रहे और 2006 के टोक्यो डोम शो में उन्होंने शिंसुके नाकामुरा के खिलाफ सफलतापूर्वक अपना ख़िताब बचाया। लेकिन फिर पैमेंट के किसी विवाद के चलते लैसनर ने न्यू जापान प्रो रैसलिंग छोड़ दी, इसके साथ ही उन्हें ख़िताब भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद ब्रॉक MMA में अपना करियर बनाने चले गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications