"देश का झंडा हमेशा ऊपर रखेंगे"- WWE दिग्गजों सहित भारतीय Superstars ने खास अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स ने दिया फैंस को खास संदेश
WWE सुपरस्टार्स ने दिया फैंस को खास संदेश

WWE: पूरे भारत देश में 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई हैं। पूरा देश जश्न में डूबा हुआ हैं। WWE सुपरस्टार्स ने भी भारतीय फैंस को शुभकामनाएं दी। भारतीय WWE सुपरस्टार्स ने भी अपने खास अंदाज में संंदेश दिया।

WWE Now India ने एक खास वीडियो अपलोड किया। जिसमें कुछ WWE सुपरस्टार्स ने भारत देश को 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। WWE दिग्गज बुकर टी, WWE Smackdown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली ने सभी को शुभकामनाएं दी।

भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान, सांगा और जिंदर महल ने भी अपने फैंस को खास संदेश दिया। वीर महान और सांगा ने कहा,

हम दोनों अपने देश और देशवासियों के विश्वास को कभी कम नहीं होने देंगे, अपने देश का झंडा हमेशा ऊपर रखेंगे चाहे हम वर्ल्ड में कभी भी रहें, क्यों? बिल्कुल।

youtube-cover

वीर महान और सांगा इस समय साथ में NXT में काम कर रहे हैं। दोनों ने अपने काम से अभी तक सभी को प्रभावित किया। वीर को पिछले साल मेन रोस्टर में अच्छा पुश नहीं दिया गया। इस बात से सभी भारतीय फैंस नाराज रहे।

WWE Royal Rumble में फैंस को आएगा मजा

28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। साल 2023 का ये बड़ा पहला इवेंट WWE का होगा। इस शो में फैंस को मजा आएगा। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी। जो भी जीतेगा उसे WrestleMania 39 के मेन इवेंट में टाइटल मैच का मौका मिलेगा।

Royal Rumble में कुछ बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इस राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। द ब्लडलाइन के ऊपर अभी तक ओवेंस भारी पड़े हैं। अब देखना होगा कि Royal Rumble में क्या सरप्राइज फैंस को मिलेगा। यहां Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच भी पिच ब्लैक मैच देखने को मिलेगा।

BREAKING NEWS: @CodyRhodes returns at #RoyalRumble.The American Nightmare has officially declared for the 2023 Men's Royal Rumble Match!#Rhodes2Rumble https://t.co/xGOTxTwdGB

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment