WWE: WWE में काम करने वाले कुछ रेसलर्स अपने जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने व्यक्तिगत जीवन को खुद तक सीमित रखना चाहते हैं। उन्हें सुर्खियों में बने रहना पसंद नहीं, लेकिन ऐसे कई दिग्गज जरूर रहे हैं जो बढ़ती उम्र में भी अपने प्यार का इज़हार करने से खुद को रोक नहीं पाए थे।ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन एक ही लाइफ पार्टनर को समर्पित किया है, लेकिन कई सारे रेसलर्स का तलाक भी होते देखा गया है। वहीं ऐसे कई सारे दिग्गज रेसलर्स भी हैं, जिन्होंने 60 साल से ज्यादा उम्र के बाद भी शादी या सगाई की है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए ऐसे ही 3 दिग्गज सुपरस्टार्स के नामों पर डालते हैं एक नज़र।#)WWE दिग्गज Hulk Hogan 69 साल की उम्र में की सगाईPeople@peopleHulk Hogan Spotted Out with New Fiancée Sky Daily After Announcing Engagement: See the Ring! people.com/hulk-hogan-spo…135Hulk Hogan Spotted Out with New Fiancée Sky Daily After Announcing Engagement: See the Ring! people.com/hulk-hogan-spo…महान WWE सुपरस्टार हल्क होगन को सबसे बूढ़े प्रो रेसलर्स में गिना जाता है। उन्होंने अब तक 2 शादियां की हैं, लेकिन उनके दोनों रिश्तों ने आगे चलकर तलाक का रूप लिया। वो मौजूदा समय में भी सुर्खियों में छाए हुए हैं क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि होगन ने स्काई डेली नाम की एक योगा प्रशिक्षक से सगाई कर ली है और दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जो होगन की तीसरी शादी होगी।आपको याद दिला दें कि होगन ने साल 2021 में जेनिफर मैकडैनियल से तलाक लेने के बाद स्काई को डेट करना शुरू किया था। अब 2 साल डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। दिग्गज रेसलर की उम्र 69 को पार कर चुकी है और उन्होंने साबित किया है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।#)रिक फ्लेयर ने 69 साल की उम्र में की थी वेंडी बारलौ से शादीtheScore@theScoreRic Flair marries longtime fiancee Wendy Barlow. thesco.re/2CRljAy pic.twitter.com/a2Oc7o6F1N16719Ric Flair marries longtime fiancee Wendy Barlow. 💍 thesco.re/2CRljAy pic.twitter.com/a2Oc7o6F1Nप्रो रेसलिंग में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे रिक फ्लेयर को सबसे महान रेसलर्स में गिना जाता है। WWE में भी उन्होंने खूब उपलब्धियां प्राप्त कीं, लेकिन वो समय-समय पर अपने रिलेशंस को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं। ये बात आपको चौंका सकती है कि वो आज तक 5 बार शादी कर चुके हैं।हालांकि अभी फ्लेयर की उम्र 74 साल है, लेकिन उन्होंने आखिरी शादी साल 2018 में 69 साल की उम्र में की, जब उन्होंने वेंडी बारलौ के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। आपको याद दिला दें कि जनवरी 2022 में फ्लेयर ने बताया था कि वो बारलौ से अलग हो गए हैं, लेकिन उसी साल मई में खबर आई कि उनकी सुलह हो गई है।#)डायमंड डैलस पेज ने 65 साल की उम्र में रचाई शादीWrestling Observer@WONF4WWWE Hall of Famer Diamond Dallas Page marries Payge McMahon dlvr.it/SFFxTn pic.twitter.com/uWpnOBiYWi19622WWE Hall of Famer Diamond Dallas Page marries Payge McMahon dlvr.it/SFFxTn pic.twitter.com/uWpnOBiYWiWWE दिग्गज डायमंड डैलस पेज भी उन दिग्गज रेसलर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार शादी रचाई है। उन्होंने किम्बर्ली पेज के साथ 14 साल बिताने के बाद 2005 में तलाक का फैसला लिया था। वहीं ब्रेंडा नायर से उन्होंने साल 2020 में अलग होने का फैसला लिया।उनकी उम्र अब 67 को पार कर चुकी है लेकिन डायमंड डैलस पेज ने 2021 में 65 साल की उम्र में पेज मैकमैहन नाम की महिला से शादी रचाई थी। उन्हें इस खुशी के मौके पर रॉब वैन डैम और मार्क मेरो जैसे नामी रेसलर्स भी बधाई देने पहुंचे थे।