WWE का लाइव इवेंट अलाबामा के मोंटगोमैरी में हुआ, ये WWE रॉ का लाइव इवेंट था। WWE हर हफ्ते लाइव इवेंट्स का आयोजन कराती है। इन इवेंट्स का आयोजन ज्यादातर अमेरिका के शहरों और विदेशी शहरों में किया जाता है। लाइव इवेंट के जरिए WWE और स्टार्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होती है। WWE रॉ के लाइव इवेंट के दौरान रोमन रेंस, केविन ओवंस, सैथ रॉलिंस, सिजेरो, शेमस, जैसे स्टार्स के मैच देखने को मिले। अलाबामा के मोंटगोमैरी में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट्स: -गोल्डन ट्रुथ, सिन कारा, कर्टिस एक्सल और डैरेन यंग ने टीम बनाकर शाइनिंग स्टार्स, बो डैलस, टाइटस ओ नील और जिंदर महल का सामना किया और मैच में जीत दर्ज की। -बिग शो का सामना बो डैलस के साथ हुआ, जहां जीत बिग शो के हाथ लगी। -ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैमी जेन के बीच लगातार मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मोंटगोमैरी में हुए इवेंट के दौरान दोनों स्टार्स के मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जीत हासिल की। -शेमस-सिजेरो ने न्यू डे, कार्ल एंडरसन-ल्यूक गैलोज़ और एंजो-बिग कैस की जो़ड़ी को हराकर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप अपने पास रखी। -साशा बैंक्स, बेली, एलिसा फॉक्स ने 6 विमेंस टैग टीम मैच में शार्लेट, डैना ब्रूक और नाया जैक्स को हराया। - द आर्किटेक्ट सैथ रॉलिंस का सामना बुल्गेरियन ब्रूट रूसेव के साथ हुआ और मैच में सैथ रॉलिंस की जीत नसीब हुई। -मेन इवेंट मैच यूएस चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और केविन ओवंस के बीच हुआ। रोमन रेंस ने केविन को हराकर अपना टाइटल बरकरार रखा। #wwemontgomery Candid from oneelectronic on Instagram pic.twitter.com/wYLnurRfZ4 — Seth Rollins Fans (@SethRollinsFans) January 8, 2017 Sheamus and Cesaro! #WWEMontgomery pic.twitter.com/omHGZ5zWY4 — Munroe (@EoftheS_Ent) January 8, 2017 the boss @SashaBanksWWE making her entrance tonight in #WWEMontgomery pic.twitter.com/CaAtXKyWz3 — owen (@bankoncody) January 8, 2017 S/O to my #UPS co worker who made it to see #WWEMontgomery live even tho I couldn't make it. pic.twitter.com/pbJD5i4WIS — Shyt TalkerSkyWalker (@DeonXL) January 8, 2017 #WWEMontgomery #RomanReigns cred.galaxandriaaa pic.twitter.com/xscxGa8XDA — Roman (@Fileana2) January 8, 2017 Seth Freakin Rollins #WWEMontgomery pic.twitter.com/Ig53RDznni — Munroe (@EoftheS_Ent) January 8, 2017