WWE लाइव इवैंट रिज़ल्ट्स, होनोलूलू: 30 जून, 2016

लाइव इवैंट में WWE कुछ भी कर सकती है, और होनोलूलू में हुए लाइव इवैंट में भी WWE ने कुछ ऐसा ही किया। यहाँ शिंज़्के नाकामुरा और अस्का भी NXT से मौजूद थी। पूरे लाइव इवैंट के रिज़ल्ट इस प्रकार हैं:

*टाइटस ओ नील ने कर्टिस एक्सल को हराया

इस लड़ाई के लिए क्राउड काफी पागल हो गया था। लोगों ने यहाँ काफी एंजॉय भी किया। एक्सल काफी अच्छे दिखे, जो उनसे उम्मीद कम ही रहती है। पर अंत में टाइटस की जीत हुई।

*बैरिन कोर्बिन ने डॉल्फ ज़िगलर को हराया

एक बेहतरीन लड़ाई, पर हमेशा वाला रिज़ल्ट, शायद अब ज़िगलर को इसी लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अंत में कोर्बिन की अपने फिनिशर से जीत हुई।

*उसोस ने ल्यूक गैलोस और कार्ल एंडरसन को हराया

बेहतरीन लड़ाई पर रिज़ल्ट ऐसा नहीं आया। उसोस ने यहाँ जीत हासिल की। ल्यूक और कार्ल काफी कमज़ोर दिखे।

*NXT चैम्पियन अस्का ने नटालिया को हराया

दोनों यहाँ अच्छा लड़ी, पर NXT चैम्पियन यहाँ हावी रही। लोग हमेशा से इस मैच को देखना चाहते थे। पर लाइव इवैंट में ही सच हुआ, और अंत में अस्का की जीत हुई।

*न्यू डे ने वॉडविलंस को हराया

*शार्लेट ने बैकी लिंच को हराया

यहाँ भी शार्लेट की बेईमानी से जीत हुई।

*शिंज़्के नाकामुरा ने केविन ओवन्स को हराया

ये आज का एक ड्रीम मैच था। दोनों ने अपनी यहाँ पूरी जान लगा दी। अंत में नाकामुरा की जीत हुई।

*डीन एम्ब्रोज़ ने क्रिस जैरीको, सैथ रॉलिन्स, एजे स्टाइल्स को हराया

ये एक फेटल फोर वे मैच था। कुछ लोग इसे रैसलमेनिया का ड्रीम मैच भी कह सकते हैं। लड़ाई में तीनों ही काफी अच्छा लड़े। पर अंत में डीन की जीत हुई।