WWE लाइव इवेंट बर्मिंघम में हुआ। जिसमें ऱॉ के कई बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज, ब्रॉन स्ट्रोमैन रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी , एलेक्सा बिल्स , साशा बैंक्स सुपरस्टार्स भी शामिल थी। बर्मिंघम के लाइव इवेंट में फैंस को कुल 7 मैच देखने को मिले। फैंंस ने सभी मैचों में सुपरस्टार्स का साथ दिया। रोमन रेंस और स्ट्रोमैन के मैच में काफी मजा फैंस ने लिया। एक बार फिर सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर रोमन रेंस को बचाया। फिर जिगलर को तीनों ने ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दिया। लेकिन मजा तब खराब हो गया जब टेबल नहीं टूटी। उस समय सभी हंसी का पात्र बन गए।
नजर डालते हैं बर्मिंघम में हुए लाइव इवेंट के नतीजों पर-
-फिन बैलर ने बैरन कॉर्बिन को हराया। कॉर्बिन ने नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच का एलान किया। और फिर दोबारा कॉर्बिन ने बैरन को हरा दिया।
-सैंड्रिक एलेक्जेंडर ने मर्फी को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप डिफेंड की।
-डॉल्फ जिगलर, मैकइंटायर ने द बी टीम और डिलीटर ऑफ वर्ल्ड को हराया।
-साशा बैंक्स, बैली, एंबर मून और नटालिया ने द रॉयट स्क्वायड और एलेक्सा ब्लिस को हराया। इस मैच में डाना ब्रूक स्पेशल गेस्ट रैफरी थी।
-चैड गेबल, बॉबी रूड ने मोजा राउली, जिंदर महल को दी मात।
-केविन ओवंस ने जैक रायडर को हराया।
-रोमन रेंस ने डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया। रेंस ने अपना टाइटल डिफेंड किया। इस मैच में जिगलर और मैकइंटायर ने खलल डाल दिया। बाद में सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर रोमन रेंस को बचाया। तीनों ने मिलकर ट्रिपल पॉवरबॉम्ब जिगलर को दिया। लेकिन टेबल टूटा नहीं। इस बात पर फैंस ने काफी मजा लिया।
Published 08 Sep 2018, 17:00 ISTWhen #TheShield comes to Birmingham buttt the table wants bend instead ? Its cool, @DMcIntyreWWE went through the next table. ? @WWERollins @TheDeanAmbrose @WWERomanReigns #wwelive #WWEBirmingham #wwe pic.twitter.com/froEYL9brb
— Hannah Turner (@HannahBaybee723) September 8, 2018