WWE रॉ का लाइव इवेंट 22 अप्रैल को नॉर्थ डकोटा के बिस्मार्क में हुआ। लाइव इवेंट के दौरान रॉ के ज्यादातर बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया। लेकिन WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैनसर और हाल ही में अपने भाई को गंवाने वाले रोमन रेंस लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बने। हम आपको रोमन रेंस के लाइव इवेंट मैचों में हिस्सा नहीं ले पाने की जानकारी पहले ही दे चुके थे। शो की शुरुआत सैमी जेन और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने की। वहीं शो का अंत क्रिस जैरिको, सैथ रॉलिंस, समोआ जो और केविन ओवंस ने किया। शो के दौरान क्रूजरवेट, विमेंस, टैग टीम डिवीजन के मैच भी देखने को मिले। बिस्मार्क में हुए लाइव इवेंट के मैचों के नतीजे: -सैमी जेन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को चैलेंज किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने सैमी जेन की धुलाई करते हुए उन्हें टेबल पर दे मारा। -द गोल्डन ट्रुथ और सिन कारा ने द कोलोंस और कर्ट हॉकिंस की टीम को मात दी। -फिन बैलर ने जिंदर महल को शिकस्त दी। -WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए नेविल और ऑस्टिन एरीज़ के बीच मैच हुआ, इस मैच में नेविल ने ऑस्टिन को मात दी। -रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में साशा बैंक्स, शार्लेट और नाया जैक्स को बेली ने हराया। -शेमस और सिजेरो ने ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन को शिकस्त दी। -बिग कैस ने टाइटस ओ नील के खिलाफ जीत दर्ज की। -सैथ रॉलिंस और क्रिस जैरिको ने मिलकर समोआ जो और यूएस चैंपियन केविन ओवंस को पराजित किया। @finnbalor is victorious at #WWEBismarck. A post shared by WWE (@wwe) on Apr 22, 2017 at 6:56pm PDT Will @austinhealyaries be able to get his revenge on #Neville and become the new Cruiserweight Champion? #WWEPayback #WWEBismarck #King A post shared by WWE (@wwe) on Apr 22, 2017 at 6:52pm PDT So many other pictures where taken but I just love these t was such an amazing event can't wait to see them again #WWEBismarck pic.twitter.com/FnWX1J0RoO — AJ Anderson (@AndyrooA18) April 23, 2017 #FinnBalor #WWEBismarck pic.twitter.com/ISNditfSpL — ❤️Christena Moore❤️ (@Moore8Christena) April 23, 2017 I actually love how this @WWENeville pic turned out in #WWEBismarck pic.twitter.com/EDYpS01O0D — Swanton Bomb (@EndBossOfKOTR) April 23, 2017 Chris Jericho's Post Match Promo. #wwe #wwebismarck #wwekalamazoo pic.twitter.com/uUciH4Cjqe — Brian The Guppie (@briantheguppie) April 23, 2017 We made the list!! #WWEBismarck pic.twitter.com/kHL5pQomws — Jake L (@JSLUGER) April 23, 2017