WWE इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं, जहां वो यूरोप के अलग-अलग देशों के शहरों में लाइव इवेंट्स का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में WWE रॉ का कारवां यूनाइटेड किंगडम के वेल्स पहुंचा। वेल्स के कार्डिफ में रॉ का लाइव इवेंट हुआ। कार्डिफ में हुए लाइव इवेंट में ट्रिपल एच, ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़, असुका, समोआ जो, फिन बैलर जैसे सभी बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। वेल्स के कार्डिफ में हुए लाइव इवेंट के मैचों के परिणाम: -फिन बैलर का सामना कार्डिफ में समोआ जो के साथ हुआ। इस मैच को बेबीफेस फिन बैलर ने अपने नाम किया। -TLC पीपीवी में WWE मेन रोस्टर में डैब्यू करने वालीं असुका ने सिंगल्स मैच में मिकी जेम्स को पराजित किया। -गोल्डस्ट, हीथ स्लेटर, रायनो और जेसन जॉर्डन ने 8 मैन टैग टीम मैच में इलायस, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और बो डैलस के खिलाफ जीत हासिल की। -एंजो अमोरे ने कलिस्टो को हराकर WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया। -शो के दौरान WWE UK चैंपियनशिप भी डिफेंड की गई। इसमें चैंपियन पीट डन ने मार्क एंड्रूज़ पर जीत दर्ज की। -ब्रॉन स्ट्रोमैन ने डिसक्वालीफिकेशन के जरिए केन को हराया। -बेली और साशा बैंक्स ने टीम बनाकर रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस और नाया जैक्स के खिलाफ जीत पाई। -WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज़ का सामना मैट हार्डी के साथ हुआ और इस मैच में जीत भी मिज़ की हुई। -ट्रिपल एच, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ ने टीम बनाकर ब्रे वायट, शेमस और सिजेरो को हराया। Finn Bálor Is So Very Handsome ?? Cred IG User kelz8609 ? #BalorClub #WWECardiff pic.twitter.com/jiFYOnGNYX — Annette ? (@AnnetteReid24) November 6, 2017 #WWECardiff candid by bevo294 on Instagram #DeanAmbrose pic.twitter.com/bE63VsQSUi — Dean-Ambrose.Net (@DeanAmbroseNet) November 6, 2017 #WWECardiff Candids from ashleeeyjayne & simbomorgs on Instagram #SethRollins pic.twitter.com/MsXY5bXChF — Seth Rollins Fans (@SethRollinsFans) November 6, 2017 @itsBayleyWWE @SashaBanksWWE @NiaJaxWWE #WWECardiff pic.twitter.com/0hrJ7LoPhI — Ali (@AlexBennion_) November 6, 2017 #WWECardiff tonight was so good ? pic.twitter.com/jblppqyhRb — ?mialien (@meowinnit) November 6, 2017 Awesome moment when @TripleH put on the vest of #theshield from @WWERollins and @TheDeanAmbrose at #wwecardiff. pic.twitter.com/j2J2k3bRQQ — Ibrahim Banks ? (@TheShowOff85) November 5, 2017 #WWECardiff @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/vMosj1VAcb — Chris Rose (@chrisandobe) November 6, 2017