WWE का लाइव इवेंट शिकागो में हुआ और इसमें स्मैकडाउन रोस्टर ने हिस्सा लिया। शो के मेन इवेंट में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन असुका ने अपने खिताब को ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में किया डिफेंड। इसके अलावा WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन ने भी अपने टाइटल को मुस्तफा अली और द मिज के खिलाफ डिफेंड किया। हाल ही में अपने जन्मदिन वाले दिन यूएस चैंपियन रूसेव ने भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया, तो रे मिस्टीरियो और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी एक बार फिर जारी रही। इसके साथ ही एजे स्टाइल्स शो में नजर नहीं आए। आइए नजर डालते हैं शिकागो में हुए लाइव इवेंट में हुए सभी मैचों के परिणामों पर:-मुस्तफा अली ने मिज टीवी में हिस्सा लिया, जहां डेनियल ब्रायन ने इन दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर हमला कर दिया। -जैफ हार्डी ने समोआ जो को बेहतरीन मैच में हराया। -लाना और नेओमी ने द आइकॉनिक्स और सोन्या डेविल और मैंडी रोज को ट्रिपल थ्रेट मैच में शिकस्त दी। -ल्यूक गैलोज, कार्ल एंडरसन और शेल्टन बेंजामिन ने एडेन इंग्लिश और द कोलंस को सिक्स मैन टैग टीम मैच में हराया। -ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने टैग टीम मैच में द सैनिटी को मात दी। -आर ट्रुथ और कार्मेला ने मिक्स टैग टीम मैच में एंड्राडे सिएन अल्मास और जेलिना वेगा को हराया। -रूसेव ने शिंस्के नाकामुरा को हराकर यूएस चैंपियनशिप को रिटेन किया। -रे मिस्टीरियो ने एक शानदार मुकाबले में रैंडी ऑर्टन को शिकस्त दी। स्मैकडाउन लाइव में काफी समय से इन दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। -द बार ने द उसोज और द न्यू डे को ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में हराते हुए स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। -WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन ने ट्रिपल थ्रेट स्टीलकेज मैच में द मिज और मुस्तफा अली को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। -मेन इवेंट में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन असुका ने शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया। #TheNew Daniel Bryan made sure he didn’t have to face either @mikethemiz or @MustafaAliWWE tonight at #WWEChicago! pic.twitter.com/0IX5W3UYMN— WWE (@WWE) December 27, 2018The #SDLive Women’s Champion, @WWEAsuka, is at #WWEChicago with a message for the rest of the women’s roster! pic.twitter.com/MRkI9uzIs5— WWE (@WWE) December 27, 2018. @MustafaAliWWE and his daughter Amara shared a special moment in his hometown at #WWEChicago. pic.twitter.com/lSXk3oNg84— WWE (@WWE) December 27, 2018Get WWE News in Hindi Here