WWE रॉ का लाइव इवेंट अमेरिका के कोलंबस में हुआ। लाइव इवेंट के दौरान WWE रॉ के ज्यादातर स्टार्स शो में नजर आए और मैचों में हिस्सा लेकर फैंस का मनोरंजन किया। WWE के लाइव इवेंट्स टीवी पर प्रसारित नहीं किए जाते। कोलंबस में हुए लाइव इवेंट के मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस ने यूएस चैंपियनशिप को केविन ओवंस के खिलाफ डिफेंड किया। शो के दौरान क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी दांव पर थी। वहीं ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैमी जेन के बीच भी जंग जारी रही। कोलंबस में हुए लाइव इवेंट के मैचों के परिणाम: -गोल्डन ट्रुथ, सिन कारा, कर्टिस एक्सल और डैरेन यंग ने टीम बनाकर शाइनिंग स्टार्स, बो डैलस, टाइटस ओ नील और जिंदर महल की जोड़ी पर जीत हासिल की। -इसके बाद बिग शो का सामना बो डैलस के साथ एकतरफा मैच में हुआ, जहां जीत बिग शो के हाथ लगी। -ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैमी जेन की दुश्मनी लगातार जारी है। लाइव इवेंट के दौरान हुए मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन की जीत हुई। -शेमस-सिजेरो ने न्यू डे, कार्ल एंडरसन-ल्यूक गैलोज़ और एंजो-बिग कैस की जो़ड़ी को हराकर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप बरकरार रखी। -साशा बैंक्स, बेली, एलिसा फॉक्स ने 6 विमेंस टैग टीम मैच में शार्लेट, डैना ब्रूक और नाया जैक्स को मात दी। -सैथ रॉलिंस का सामना बुल्गेरियन ब्रूट रूसेव के साथ हुआ और मैच में सैथ रॉलिंस की जीत हुई। -मेन इवेंट मैच यूएस चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और केविन ओवंस के बीच हुआ। रोमन रेंस ने केविन को हराकर अपना टाइटल बरकरार रखा। 6 Women tag team match ? #wwecolumbus pic cred : instagram (Everett_Duke) pic.twitter.com/O17zCZ47Ya — ✨?RDB KING?✨ (@Rasheed_Buie) January 7, 2017 Goodnight pic of the night #wwecolumbus #SethRollins pic.twitter.com/xtYZgYAoP3 — Best Of Rollins (@BestOfSRollins) January 7, 2017 #wwecolumbus pic.twitter.com/cbNqwfU00w — Chris (@naudiliodiaz) January 7, 2017 Biggest pop of the night... @WWERomanReigns #WWEColumbus pic.twitter.com/mkAfvLeo0t — Jason Sasser (@Jason_Sasser) January 7, 2017 Had a great time at #wwecolumbus! @WWERomanReigns I was so happy you shut Owens up! pic.twitter.com/yIIblg9olj — Sabrina Zapata (@brinalw1978) January 7, 2017