WWE स्मैकडाउन का लाइव इवेंट अमेरिका के डेस मोनेस में हुआ। इस लाइव इवेंट में स्मैकडाउन रोस्टर के ज्यादातर बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया। डेस मोनेस के लाइव इवेंट में कलिस्टो ने वापसी की और उन्होंने अगस्त महीने के बाद अपना पहला मैच लड़ा। WWE अमेरिका और दुनिया के दूसरे हिस्सों में लाइव इवेंट्स का आयोजन करता है। इन लाइव इवेंट्स को टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाता और इनका मेन शो की स्टोरीलाइन से कोई लेना देना नहीं होता। लाइव इवेंट के सभी मैचों के रिजल्ट्स: -अपोलो क्रूज का सामना पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज के साथ हुआ और मैच में अपोलो क्रूज विजेता बनकर सामने आए। -हाइप ब्रोस और अमेरिकन एल्फा ने टीम बनाकर द एस्सेंशन और वॉडविलेंस की टीम को मात दी। -जैक स्वैगर द्वारा स्मैकडाउन में आने के बाद से उनका सामना लगातार बैरन कॉर्बिन के साथ हो रहा है और उन्हें लगातार बैरन से हार मिल रही है। डेस मोनेस में हुए लाइव इवेंट में भी यही कहानी देखने को मिली। -स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने एमा और नेओमी के साथ टीम बनाई और टैग टीम मैच में एलैक्सा ब्लिस, नटाल्या और कार्मैला को हराया। -केन ने ब्रे वायट को हराया। -अगस्त महीने के बाद रिंग में लौट रहे कलिस्टो ने टायलर ब्रीज को मात दी। कलिस्टो कमर की चोट की वजह से रिंग से बाहर थे। -WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन हीथ स्लेटर, रायनो ने द उसोज़ को मात दी। -WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने चैंपियनशिप मैच में डीन एम्ब्रोज़ को हराया। डेस मोनेस लाइव इवेंट की फोटो और वीडियो: @ApolloCrews on fire!! #WWEDesMoines pic.twitter.com/ArRhSLVTdW — Italo Santana (@BulletClubItal) October 24, 2016 Kalisto vs Tyler Breeze #WWEDesMoines pic.twitter.com/w3dVuYjxYT — Dr. Skank N. Steiner (@thbracewell) October 24, 2016 Superstars everywhere! #WWEDesMoines @AJStylesOrg #DeanAmbrose @BeckyLynchWWE #WWE pic.twitter.com/aFqikbnTDL — Aldrin Pagoli (@aldrinpagoli_88) October 24, 2016 @AJStylesOrg #WWEDesMoines pic.twitter.com/pReiqKNQT3 — Sharon Noble (@RULE_OG_Y) October 24, 2016