15 अक्टूबर को फीनिक्स के लाइव इवेंट का बाद WWE स्मैकडाउन का एक और शो कल यानि रविवार को नैम्पा में हुआ। नैम्पा लाइव इवेंट में फीनिक्स के लाइव इवेंट के मुकाबले कुछ हद तक बदले हुए मैच देखने को मिले। WWE सुपरस्टार जॉन सीना इस लाइव इवेंट में नजर नहीं आए। मेन इवेंट मैच में एजे स्टाइल्स का सामना डीन एम्ब्रोज के साथ हुआ। जॉन सीना के अलावा लाइव इवेंट के दौरान स्मैकडाउन के दूसरे बड़े सुपरस्टार मौजूद थे। यहां एक हैंडी कैप मैच भी देखने को मिला। आपको बता दें कि लाइव इवेंट्स का मेन शो की स्टोरीलाइन से कोई लेना देना नहीं होता। नैम्पा में हुए लाइव इवेंट्स के मैचों के रिजल्ट्स: -अमेरिका एल्फा ने द उसोज़ को हराया। -हीथ स्लेटर और हाइप ब्रोस ने टीम बनाकर साइमन गोच और द एस्सेंशन को मात दी। -लोन वुल्फ के नाम से मशहूर बैरन कॉर्बिन ने जैक स्वैगर को हराया। -अपोलो क्रूज ने कर्ट हॉकिंस को हराया। -कर्ट हॉकिंस इस लाइव इवेंट में 2 मैच लड़े। अपोलो से हारने के बाद उनका सामना केन से हुआ। केन ने भी कर्ट हॉकिंस को हराया -एमा और नेओमी ने नटाल्या, कार्मैला और एलैक्सा ब्लिस को हराया। ये एक हैंडीकैप मैच था। -इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉल्फ जिगलर ने टायलर ब्रीज को मात दी। -रैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट को हराया। -शो के मेन इवेंट मैच में WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स का सामना लुनाटिक फ्रिंज डीन एम्ब्रोज के साथ हुआ। एजे स्टाइल्स, डीन को हराने में कामयाब हुए। लाइव इवेंट के फोटो और वीडियो: #WWENampa VIDEO [10/16/16] After his match, @RandyOrton begins going around the ring slapping hands before leaving. #classact #GOAT pic.twitter.com/KzLEJtuPrU — The Orton Girl (@TheOrtonGirl) October 17, 2016 Keepin' it fabulous and movin' for #WWENampa! (@ReaISmackdown, @ActuaIWWE.) pic.twitter.com/hVUUMAxeix — Rapunzel. (@MadeInStaten) October 17, 2016 #DeanAmbrose in #WWENampa wrestling ANOTHER main event in wars! He's no part timer, he represents his #AmbroseAsylum pic.twitter.com/o2YkKEQe6t — Jj's WWE Asylum (@BITW_Nagato) October 17, 2016 #WWENampa was so good. I had such a good time pic.twitter.com/rQdMmN9gsc — jas (@relaxedjass) October 17, 2016