WWE स्मैकडाउन का लाइव इवेंट कल कैलीफॉर्निया के पाम स्प्रिंग्स में हुआ। लाइव इवेंट में WWE स्मैकडाउन लाइव के ज्यादातर बड़े सुपरस्टार्स नजर आए। WWE हर हफ्ते रॉ औऱ स्मैकडाउन शो के अलावा लाइव इवेंट्स का आयोजन कराती है, जो अमेरिका और दुनिया के दूसरे शहरों में होते रहते हैं। कल हुए लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज़ और डीन एम्ब्रोज के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इसके अलावा काफी सारे मैच देखने को मिले। पाम स्प्रिंग्स में हुए लाइव इवेंट के मैचों के रिजल्ट पर एक नजर: -डॉल्फ जिगलर का सामना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज के साथ हुआ। इस मैच में जीत डॉल्फ जिगलर के हाथ लगी। जिगलर ने सुपरकिक के जरिए जीत हासिल की। -जैक रायडर, मोजो राउली, जेसन जॉर्डन और चैड गेबल ने विक्टर, कॉनर, साइमन गोच और एडन इंग्लिश को हराया। -अपोलो क्रूज ने कर्ट हॉकिंस को हराया। -नेओमी और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का सामना एक हैंडीकैप मैच में कार्मैला, नटाल्या और एलैक्सा ब्लिस को हराया। -रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट की दुश्मनी एक नया रूप लेती जा रही है। इन दोनों के बीच लाइव इवेंट के दौरान मैच हुआ, जोकि काफी अच्छा था। रैंडी ने RKO देकर ब्रे वायट को मात दी। -लोन वुल्फ बैरन कॉर्बिन ने रियल अमेरिकन जैक स्वैगर को मात दी। -केन ने एकतरफा मैच में टायलर ब्रीज को हराया। -टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में चैंपियन हीथ स्लेटर औऱ रायनो की जोड़ी ने उसोज़ को हराया। -लाइव इवेंट के मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज औऱ जॉन सीना के खिलाफ अपना खिताब बचाते हुए नजर आए। मैच में एजे ने डीन पर चेयर से हमला किया और उसके बाद जॉन सीना को लो ब्लो देकर मैच को जीता। लाइव इवेंट की वीडियो और फोटो: AMBROSE ASYLUM #WWEPalmSprings @WWE COME BACK SOON! ! pic.twitter.com/iwaDlnQNfq? JAY SANTOS (@mf_cking_santos) October 4, 2016 Watching my little brothers dreams come true last night made my heart so happy❤️❤️ #WWEPalmSprings #MakeAWish pic.twitter.com/YPDVMZSTGq? laineemariebraun (@braun2207) October 4, 2016 Just a few @RandyOrton pics from the live show #WWEPalmSprings pic.twitter.com/FWQ6n4nJcV? Earl Houghton™ (@ApexPredator92) October 4, 2016 THE PHENOMENAL ONE! THE FACE THAT RUNS THE PLACE!!! #WWEPALMSPRINGS pic.twitter.com/TnRTkMFVlv? JAY SANTOS (@mf_cking_santos) October 4, 2016 Welcome to Viperville #WWEPalmSprings #OUTTANOWHERE pic.twitter.com/AAmeqxrY1l? JAY SANTOS (@mf_cking_santos) October 4, 2016