WWE स्मैकडाउन का आखिरी लाइव इवेंट फ्लोरिडा के मियामी में हुआ। स्मैकडाउन के आखिरी लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स, जॉन सीना, डीन एम्ब्रोज़, डॉल्फ जिगलर, मिज़, निकी बैला, एलैक्सा ब्लिस जैसे बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया। मियामी में हुए स्मैकडाउन के लाइव इवेंट के मैचों के नतीजे: -WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन अमेरिकन एल्फा ने द एस्सेंशन, हीथ स्लेटर-रायनो, द उसोज़, ब्रीजांगो और वॉडविलंस को हराया। -WWE विमेंस चैंपियन एलैक्सा ब्लिस ने बैकी लिंच को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। -जेम्स एल्सवर्थ ने सभी को चौंकाते हुए कर्ट हॉकिंस पर जीत हासिल की। - बैरन कॉर्बिन ने कलिस्टो को मात दी। -WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज़ और डॉल्फ जिगलर के बीच स्टील केज के अंदर मैच हुआ, इस मैच में डॉल्फ जिगलर ने द मिज पर जीत हासिल की। -विमेंस डिवीजन में निकी बैला ने नटाल्या को हराया, इस मैच में कार्मैला ने दखल दी। लेकिन जीत निकी बैला को ही मिली। -ब्रे वायट, रैंडी ऑर्टन और ल्यूक हार्पर ने 6 मैन टैग टीम मैच में जैक स्वैगर, मोजो राउली और अपोलो क्रूज को हराया। -WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स का सामना डीन एम्ब्रोज़ और जॉन सीना से ट्रिपल थ्रैट मैच में हुआ। इस में जीत एजे स्टाइल्स को मिली। #WWEMiami Match 8@AJStylesOrg beat @JohnCena & Dean Ambrose in a triple threat match to retain his title after a small package on Ambrose pic.twitter.com/oXdhukkZ86 — FL Wrestling Fan (@FLWrestlingFan) December 31, 2016 What a legend, take a look at my wife. #WWEMiami. ? pic.twitter.com/nPPk5UeI56 — ㅤLights. (@MadeInStaten) December 31, 2016 I freaking loved this bit.@AJStylesOrg and @JohnCena one of the best feuds of the year.#WWEMiami pic.twitter.com/yv5qSekHGN — Mario A. Martinez (@TheMarioM) December 31, 2016 I came to see @AlexaBliss_WWE in Miami #WWEMiami #SmackDownLIVE pic.twitter.com/RzSvQ9BEwS — Daniel Martinez (@Danmartinez305) December 31, 2016 @HEELZiggler wins perfect ending to a amazing match I just wish the match was for the IC title #WWEMiami pic.twitter.com/MP6kYLp63W — Josh (@joshua7520) December 31, 2016