करीब 5 महीने चोट की वजह से बाहर रहने के बाद सैंटियागो में 5 अक्टूबर को हुए लाइव इवेंट में ल्यूक हार्पर ने वापसी की। रैसलमेनिया 32 से पहले रॉ के डार्क मैच में ल्यूक चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो रैसलमेनिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे। WWE ड्राफ्ट के दौरान दोनों ही ब्रैंड्स में से किसी ने भी ल्यूक को पिक नहीं किया था। वो किस ब्रैंड का हिस्सा होंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हार्पर को पिछले रॉ के एपिसोड के दौरान बैकस्टेज देखा गया है, उम्मीद की जा सकती है कि वो रॉ का हिस्सा हो सके हैं। उन्हें 10 और 17 तारीख को होने वाले रॉ और लाइव इवेंट्स के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। आने वाले हफ्तों में वो टीवी पर अप्रत्याशित एंट्री कर सकते हैं। WWE का लाइव इवेंट सैंटियोगा में हुआ। ये रॉ का लाइव इवेंट हुआ था, जिसमें काफी सारे मैच देखने को मिले थे। लाइव इवेंट के सभी मैचों के रिजल्ट्स: -गोल्डस्ट, आर ट्रुथ, एंजो और कैस ने टीम बनाकर द शाइनिंग स्टार्स, जिंदर महल, कर्टिस एक्सल को 8 मैच टैग टीम मैच में हराया। -बेली और एलीसिया फॉक्स ने नाया जैक्स औऱ डैना ब्रूक को मात दी। -सैथ रॉलिंस और सैमी जेन ने टीम बनाकर केविन ओवंस और लंबे समय बाद वापसी कर रहे ल्यूक हार्पर को हराया। -WWE रॉ की विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स ने शार्लेट को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। -नेविल और डैरेन यंग ने बो डैलस और टाइटस ओ नील को चित्त किया। -ब्रॉन स्ट्रोमैन ने सिनकारा को हराया। -न्यू डे, द क्लब और सिजेर, शेमस के बीच हुए टैग टीम मैच में न्यू डे की जीत हुई। -रोमन रेंस और रूसेव के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में रोमन रेंस की जीत हुई। लाइव इवेंट की फोटो और वीडियोज़: @mymannemcee RT @iAmManuC: @ProWrestlingMag Luke Harper is back in #WWEChile #WWESantiago great news!! pic.twitter.com/R5g6bPLTqv? Black Marlins Man (@ampaveli) October 6, 2016 Finish of Seth's match in #WWESantiago tonight video by manujames10 on Instagram pic.twitter.com/qdGqToQrPx? Seth Rollins Fans (@SethRollinsFans) October 6, 2016 SPEAR! @WWERomanReigns RETAINS THE UNITED STATES CHAMPIONSHIP! #WWESantiago pic.twitter.com/ITQvXdoGho? Italo Santana (@BulletClubItal) October 6, 2016 Totally Security Laps.. #WWESantiago Management Failed to Provide Better Security!! Thank God Our Champ Saved her Self @WWERomanReigns pic.twitter.com/PLiv7NtHmC? ♚SeeUSoon♚Yessir (@RobeAmy1) October 6, 2016 Roman Reigns y Rusev por el United States Championship #RAW #WWESantiago ?? pic.twitter.com/KwvSKywAdK? Miguel Alejandro (@MSalvoJofre) October 6, 2016 Top level crowd here at #WWESantiago #CesaroSection can't wait for tomorrow #WWESantiago2 pic.twitter.com/Tlr9cDT6gr? Cesaro (@WWECesaro) October 6, 2016