भारत में दिसंबर में होंगे WWE के लाइव इवेंट्स, तारीख और जगह आई सामने

Ankit

इंडिया के WWE के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। अब फैंस भारत में अपने सुपरस्टार्स को लाइव प्ररफॉर्म करते हुए देख सकते हैं।दरअसल, WWE लाइव नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार 8 और शनिवार 9 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरे के साथ ही WWE भारत अपनी वपासी कर रहा है। टिकटों की जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ जाएगी। WWE के इस शो में मॉर्डन डे महाराजा जिदंर महल होंगे उनके साथ सिंह ब्रदर्स देंगे इसके अलवा रोमन रेंस , ब्रॉन स्ट्रोमैन , सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज , साथा बैंक्स जैसे तमाम सुपरस्टार हिस्सा होंगे। जिंदर महल ने कहा कि-"हर बार रिंग में उतरते हुए भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। अब अपने लोगों के लिए लाइव देना काफी खुशी की बता है।" जिंदर महल भारतीय फैंस के सामने प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। जिदंर महल WWE चैंपियन है और हैल इन सेल डिफेंड करने वाले हैं। फिलहाल अभी तक भारत में होने वाले इस लाइव इवेंट्स के मैच कार्ड सामने नहीं आया। लेकिन बताया जा रहा है कि जिंदर और फिन बैलर का मैच हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दे कि अपने प्रचार के लिए WWE दुनिया के अलग-अलग देशों के शहरों में लाइव इवेंट्स करवाता रहता है। हर हफ्ते रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के शो होते रहते है। अब WWE का रथ भारत तक पहुंच गया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह जिंदर महल है क्योंकि उन्होंने चैंपियनशिप का टाइटल अपने कब्जे में किया है और ंWWE अब अपने पैर भारत के मार्केट में जामने की कोशिश में है। भारत में काफी ज्यादा WWE को देखा जाता है जिसके चलते पहले कंपनी ने जिंदर को टाइटल दिया और अब लाइव इवेंट्स के जरिए अपने कारोबार को बढ़ा रही है। साल 2016 में भी WWE ने भारत में लाइव इवेंट किया था। उस वक्त रोमन रेंस, ब्रे वायट, केन , बिग शो जैसे बड़े सुपस्टार्स आए थे। हालांकि जॉन सीना भी उस समय आने वाले थे लेकिन किसी कारण से वो भारत में दस्तक नहीं दे पाए। खैर,अब देखना होगा कि इस साल WWE भारतीय फैंस को रोमांचक मैच देने में कितना सफल हो पाती है। इस बार भारतीय मूल के चैंपियन जिंदर महल सबसे ज्यादा सुर्खियों में होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications