दिल्ली में आज होने वाले WWE Live Event के समय और मैचों की जानकारी

भारतीय रैसलिंग फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 9 दिसंबर यानी आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में WWE के लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रॉ के टॉप सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। शो का मुख्य आकर्षण जिंदर महल vs ट्रिपल एच और द शील्ड Vs द बार, समोआ जो का मैच होगा। आपको बता दें कि WWE का ये लाइव इवेंट 5 बजे से शुरु होगा, हालांकि इसका लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। स्पोर्ट्सकीड़ा की टीम आपको शो में होने वाली पल-पल की जानकारी मुहैया कराएगी। आप दिल्ली में होने वाले इस लाइव इवेंट की कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं। लाइव इवेंट में भारतीय सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। सिंह ब्रदर्स, जिंदर महल, जीत राम और किशन रफ्तार एक्शन में नजर आएंगे। वहीं फैंस के फेवरेट सुपरस्टार रोमन रेंस अपने साथियों डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर समोआ जो और शेमस, सिजेरो का सामना करेंगे। ट्रिपल एच 15 साल बाद भारत में WWE रिंग के अंदर लड़ते हुए नजर आएंगे। आखिर बार वो नवंबर 2002 में भारत में रिंग में उतरे थे। दिल्ली में होने वाले WWE लाइव इवेंट का मैच कार्ड और मैचों की भविष्यवाणी:

जीत राम, किशन रफ्तार vs द मिज़टूराज

WWE के 2 भारतीय मूल के रैसलरों जीत राम और किशन रफ्तार टीम बनाकर मिज़टूराज का सामना करेंगे। अपने घरेलू दर्शकों के आगे जीत राम और किशन रफ्तार की जीत पक्की है।

अपोलो क्रूज़, टाइटस ओ नील vs ल्यूक गैलोज़, कार्ल एंडरसन

टैग टीम डिवीजन के इस मैच में बेबी फेस जोड़ी अपोलो क्रूज और टाइटस ओ नील की जीत हो सकती है।

WWE क्रूजरवेट चैंपियन एंजो vs कलिस्टो

भारत में आकर एंजो क्रूजरवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। इस मैच में एंजो की ही जीत होगी, क्योंकि लाइव इवेंट में एंजो का टाइटल हारना नामुमकिन है।

जेसन जॉर्डन vs इलायस

WWE जितने भी लाइव इवेंट्स का आयोजन करती है, उनमें फेस सुपरस्टार ही जीतता है। इस मैच में जेसन जॉर्डन जीत सकते हैं।

रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस vs साशा बैंक्स

WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए एलेक्सा का सामना साशा बैंक्स के साथ होगा। दिल्ली में एलेक्सा ब्लिस अपने टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहेंगी।

फिन बैलर vs ब्रे वायट

फिन बैलर फैंस के फेवरेट सुपरस्टार हैं और दिल्ली में ब्रे वायट के खिलाफ उनकी जीत पक्की है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन vs केन

ब्रॉन स्ट्रोमैन और केन की दुश्मनी को शुरु हुए काफी समय हो गया है। दिल्ली में होने वाले लाइव इवेंट में भी ये दोनों आमने सामने होंगे। इस मैच के बेनतीजा रहने की उम्मीद है, मैच बीच में ही डिसक्वालीफाई किया जा सकता है।

द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस) vs समोआ जो, शेमस और सिजेरो

रोमन रेंस, डीन और सैथ रॉलिंस का सामना समोआ जो, शेमस और सिजेरो के साथ 6 मैन टैग टीम मैच में होगा। इस मैच को द शील्ड की जीतेगी।

जिंदर महल vs ट्रिपल एच

मेन इवेंट मैच में जिंदर महल का सामना ट्रिपल एच के साथ होगा। जिंदर महल भारतीय फैंस के सामने ट्रिपल एच को हराने में कामयाबी हासिल करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications