नो मर्सी पीपीवी से पहले WWE लाइव आया फ्रैसनो से और इसमें हिस्सा लिया रॉ रोस्टर के सुपरस्टार्स ने। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच शानदार मैच देखने को मिला। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने रॉ टैग टीम चैंपियनशिप को शेमस और सिजेरो की टीम के खिलाफ डिफेंड किया। एलेक्सा ब्लिस ने विमेंस चैंपियनशिप को फैटल 4 वे मैच में दांव पर लगाया, तो फिन बैलर का सामना इलायस हुआ। जॉन सीना ने अपने पुराने दुश्मन ब्रे वायट का सामना किया। इसके अलावा शो में 10 मैन 10 टैग टीम मैच भी देखने को मिला। फ्रैसनो में हुए लाइव इवेंट के मैचों के परिणाम: सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने शेमस और सिजेरो की टीम के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। गोल्डस्ट,जेसन जॉर्डन, आर ट्रुथ, हीथ स्लेटर और राइनो ने कर्ट हॉकिंस, बो डैलस, कर्टिस एक्सल, डैरेन यंग और डैश विल्डर को टैग टीम मैच में मात दी। फिन बैलर ने इलायस को सिंगल्स मैच में धूल चटाई। एलेक्सा ब्लिस ने साशा बैंक्स, बेली और मिकी जेम्स को फैटल 4वे मैच में मात देकर अपने टाइटल को डिफेंड किया। मैट हार्डी ने कार्ल एंडरसन के खिलाफ जीत हासिल की। नेविल ने क्रूजरवेट चैंपियनशिप को अकीरा टोजावा के खिलाफ आसानी से रिटेन किया। जॉन सीना ने ब्रे वायट को 'एए' देकर मात दी। रोमन रेंस ने एक बार फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन को सिंगल्स मैच में हराया। #WWEFresno John Cena killin Bray Wyatt pic.twitter.com/7U2GhG6qA8 — Adam (@CP3Fan) September 24, 2017 @JasonJordanJJ, @DashWilderWWE, & @DarrenYoungWWE at #WWEFresno. pic.twitter.com/rI5HzdQGbP — Inez C. (@wweraider12) September 24, 2017 Great to see @AlexaBliss_WWE after two years when she was still in #WWENXT. She’s doing quite just fine nowadays. ?? #WWEFresno pic.twitter.com/qm87YEzI5E — frank ?♦️ (@thenextblgthing) September 24, 2017 Not sure if he’s been doing it for a while, but Braun did The Undertaker cut throat ?? #WWEFresno pic.twitter.com/K3fic0m0jk — frank ?♦️ (@thenextblgthing) September 24, 2017 #RomanReigns Beat #BraunStrowman again at #WWEFresno ?? #TheBigDog #B2R #Wwe... !!! pic.twitter.com/G4y4p3kDJg — Roman Reings (@RomaWweReings) September 24, 2017