स्मैकडाउन लाइव का पूरा रोस्टर इस समय जापान में हैं और उनका साथ रिकॉर्ड समय के लिए चैंपियन रहीं और होमटाउन गर्ल असूका ने भी स्पेशल अपियरेंस दी।ओसाका में हुए शो के मेन इवेंट में जिंदर महल ने WWE चैंपियनशिप को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड किया। इसके अलावा फैंस के चहेते सुपरस्टार और यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स ओसाका के क्राउड के लिए खास सरप्राइज लेकर आए। इसके अलावा शो में न्यू डे ने अपनी चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन और डॉल्फ जिगलर के खिलाफ डिफेंड किया, तो रूसेव और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी भी जारी रही। सैमी जेन ने एक बार फिर एडेन इंग्लिश का सामना किया, तो वायट फैमिली के दो पूर्व सदस्य एक दूसरे के आमने सामने आए। विमेंस डिवीजन ने शानदार हैंडीकैप मैच देखने को मिला। ओसाका में हुए लाइव इवेंट के मैचों के परिणाम: द न्यू डे ने बैरन कॉर्बिन और डॉल्फ जिगलर की टीम को हराया। एडेन इंग्लिश ने एक बार फिर सैमी जेन को मात दी । ल्यूक हार्पर ने एरिक रोवन के खिलाफ जीत हासिल की। रैंडी ऑर्टन ने रूसेव को हराया। एजे स्टाइल्स नए अंदाज में दिखे और एक शानदार मैच में उन्होंने केविन ओवंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। शार्लेट फ्लेयर, नेओमी और बैकी लिंच (असूका के साथ) ने टैमिना, लाना, कार्मेला और नटालिया को 4 ऑन 3 हैंडीकैप मैच में हराया। जिंदर महल ने शिंस्के नाकामुरा को सिंह बदर्स के दखल देने के बाद हराया और अपने टाइटल को रिटेन किया। 2017-9-16 #wweosaka Match 7: Jinder Mahal (w/Singh Bros) vs Shinsuke Nakamura. Shinsuke hits the flying knee but loses after interference. pic.twitter.com/HG7SU5CTyd — DaMo (@damoisdamo) September 16, 2017 #WWEOSAKA diva♡ pic.twitter.com/1NqklO4RoQ — ペンギン丸@ベッキーリンチ (@penguinmaru0108) September 16, 2017 Wrestle Kingdom 10 vibes @AJStylesOrg #WWEOsaka pic.twitter.com/QR45ju437R — Wan Akmal (@oneakmal_p1) September 16, 2017 2017-9-16 #wweosaka Match 3: Sami Zayn vs Aiden English. A stitched together gif of @SamiZayn hitting @WWEDramaKing with a cross body. pic.twitter.com/f6L6KhFvdv — DaMo (@damoisdamo) September 16, 2017 2017-9-16 #wweosaka Match 1: New Day vs Dolph Ziggler/Baron Corbin. Bonus shot of Xavier air guitarring Ziggler's theme on his trombone. pic.twitter.com/mc3UQlCmTW — DaMo (@damoisdamo) September 16, 2017