टाय डिलिंजर और पेटन रॉयस एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। NXT से ये दोनों एक साथ थे। काफी लंबे समय से ये एक दूसरे के बारे में फैंस के सामने कुछ नहीं बोलते थे। जब भी इन दोनों से इस बारे में सवाल पूछा जाता था तो इसे नकार देते थे। सब्र का बांध लेकिन अब इनका टूट ही गया है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक के सामने कबूल कर लिया है।पेटन रॉयल द आइकॉनिक का हिस्सा NXT से है। टाय डिलिंजर तब से फेमस हुए जब उन्हें कंपनी ने मेन रोस्टर में लाने का फैसला किया था। दोनों का रिलेशनशिप पहले लॉग डिस्टेंस वाला था। क्योंकि ये दोनों सुपरस्टार अलग-अलग ब्रांड में थे। पिछले कुछ सालों से हालांकि इन दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर हिंट जरूर दिया था। तीन साल से ये एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों ने इस बात कंफर्म नहीं किया था।इंस्टाग्राम पर डिलिंजर और पेटन ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया। यहां ये भी बात कही है कि जल्द ही दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए हो जाएंगेे। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि कब ये बंधन में बधेंगे लेकिन रिश्ते की बात कबूल इन्होंने जरूर कर ली है। View this post on Instagram My biggest supporter. The love of my life. Happy birthday handsome! 🎊❤️💍 A post shared by Peyton Royce (@peytonroycewwe) on Feb 19, 2019 at 7:39am PSTदोनों सुपरस्टार इस समय स्मैकडाउऩ में परफॉर्म कर रहे है। इसका मतलब ये है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे है। दोनों एक दूसरे के साथ ट्रैवल कर रहे है। डिलिंजर ने जब अपने बाल काटे थे तब से उनकी इमेज कुछ अलग सी हो गई है। और पेटन भी पिछले कुछ हफ्तों से लाइमलाइट में आ गई है।डिलिंजर इस समय परफॉर्म नहीं कर रहे है। उनकी कलाई में चोट लग गई थी, जिस कारण वो बाहर है। हालांकि जल्दी ही उनकी वापसी हो जाएगी।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं