WWE Made Big Change: WWE के लिए आने वाला समय थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कंपनी लगातार पैसों के मामले में फायदा कर रही है और बड़े-बड़े शोज का आयोजन देखने को मिल रहा है। इसी बीच WWE ने अपने आने वाले एक बड़े शो में बदलाव कर दिया है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) को साथ में टेप किया जाने वाला है।
WWE की सऊदी अरब में 27 जून को SmackDown के खास एपिसोड के लिए वापसी होने वाली है। इसके बाद 28 जून को Night of Champions का आयोजन होगा। दोनों ही रियाध के किंगडम एरीना में होंगे। इसके बाद 30 जून 2025 के Raw के एपिसोड को पीट्सबर्ग के PPG पेंट्स एरीना में आयोजित किया जाने वाला है। उसके बाद के SmackDown के एपिसोड के लिए किसी जगह के बारे में नहीं बताया गया था।
WWE अब Raw के उस एपिसोड के बाद SmackDown के शो को भी उसी दिन टेप करने वाला है। इसका अर्थ है कि 30 जून को PPG पेंट्स एरीना में डबल टेपिंग होगी। इसके बाद SmackDown का शो 4 जुलाई 2025 को प्रसारित किया जाएगा। WWE ने संभावित तौर पर अपने सुपरस्टार्स को यूनाइटेड स्टेट्स के इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी प्रदान की है। आप नीचे एरीना द्वारा दी गई ऑफिशियल स्टेटमेंट देख सकते हैं:
"ब्रेकिंग न्यूज: पहले 30 जून 2025 को तय किए गए WWE Raw के एपिसोड में अब SmackDown को भी जोड़ा गया है। दो शोज़ और एक नाईट।"
आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:
WWE SmackDown के अगले एपिसोड का लाइनअप
पीट्सबर्ग में होने वाले Raw और SmackDown के एपिसोड में अभी समय है। अभी सभी का फोकस Money in the Bank 2025 के बिल्डअप पर है। इसी बीच WWE ने SmackDown के अगले एपिसोड को खास बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। SmackDown का लाइनअप कुछ इस तरह है:
- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन जॉन सीना और कोडी रोड्स SmackDown का हिस्सा बनेंगे।
- बियांका ब्लेयर की वापसी होगी।
- नाया जैक्स vs नेओमी vs जेड कार्गिल (विमेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच)
- एंड्राडे vs जेकब फाटू vs कार्मेलो हेज (मेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच)