WWE में वापसी के बाद Roman Reigns को लेकर अचानक हुआ बदलाव, कंपनी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Makes Sudden Change To Roman Reigns: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर खूब बवाल मचाया। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए। रोमन की उपस्थिति के कुछ ही समय बाद WWE ने उनकी रोस्टर स्थिति में भी बदलाव कर दिया। रेंस ने ब्लू ब्रांड में आकर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को सबक सिखाया। मामला यहां तक पहुंच गया कि अब WWE यूनिवर्स को कोडी और रेंस साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे।

Ad

SmackDown की शुरूआत में कोडी रोड्स ने स्टील केज मैच में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की। शानदार मैच में रोड्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया। मुकाबले के बाद सिकोआ ने अपने साथियों (टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू) के साथ मिलकर रोड्स के ऊपर अटैक किया। रेंस ने एंट्री कर नई ब्लडलाइन को धराशाई किया।

निक एल्डिस ने बाद में खुलासा किया कि सोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने Bad Blood में टैग टीम मैच के लिए रोमन और कोडी को चुनौती पेश की है। शो के अंत में रेंस और रोड्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर साथ आने का फैसला किया। अब आने वाले हफ्तों में इनकी राइवलरी देखने में बहुत मजा आएगा। रोमन और कोडी साथ काम करेंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर मचाएंगे।

WWE ड्राफ्ट 2024 में इस साल एक बड़ी चीज देखने को मिली थी। पॉल हेमन ने रोमन रेंस के आदेशों का हवाला देते हुए उनका नाम ड्राफ्ट से वापस ले लिया था। पॉल ने बाद में निक एल्डिस को बताया कि सोलो सिकोआ और उनके साथियों से बचाने के लिए उन्होंने अपने दम पर रोमन का नाम वापस लिया था। इस लिहाज से रोमन को पिछले कुछ महीनों में वेबसाइट में WWE ने फ्री एजेंट की लिस्ट में डाला था। हालांकि, WWE ने अब ऑफिशियल तौर पर उन्हें SmackDown रोस्टर का हिस्सा बना दिया है।

Ad

WWE Bad Blood में होगा तगड़ा मुकाबला

Bad Blood में होने वाला टैग टीम मैच बहुत ही धमाकेदार होगा। सिकोआ को लगातार दो टाइटल मुकाबलों में कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब वो फाटू के साथ मिलकर रेंस और कोडी का सामना करेंगे। SmackDown में इस बार रोमन रेंस और जेकब फाटू का आमना-सामना नहीं हुआ। फाटू रिंग में रेंस का सामना करने आए लेकिन सिकोआ ने उन्हें बाहर खींच लिया था। इन दोनों की स्टोरी में भी अब काफी रोमांच पैदा कर दिया गया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications