पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में काफी सरप्राइज मिले थे। मेन इवेंट में धमाका हुआ था। एलेक्सा ब्लिस के ऊपर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट ने हमला किया था। एलेक्सा के ऊपर द फीन्ड ने मेंडिबल क्लॉ लगा दिया था। ये बात किसी को समझ नहीं आई कि ऐसा द फीन्ड ने क्यों किया। अब फैंस इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले की शो शुरू हो WWE ने ट्वीट कर अहम जानकारी दे दी है। ट्विटर पर WWE ने ये बात कह दी है कि इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में फायर फ्लाई फनहाउस में ब्रे वायट की वापसी होगी और वो यहां पर बताएंगे की एलेक्सा ब्लिस के ऊपर उन्होंने क्यों हमला किया था। और अब WWE स्मैकडाउन में इस हफ्ते काफी मजा आने वाला है। HE is waiting.@WWEBrayWyatt heads back to The #FireflyFunHouse after last week's shocking conclusion to #SmackDown.Catch the latest edition tomorrow night at 8/7 C on @FOXTV! https://t.co/kkkaPMpdDQ pic.twitter.com/8urggZ7riq— WWE (@WWE) August 6, 2020WWE स्मैकडाउन के लिए एक और मैच का ऐलान हुआAnother test for #TheOriginalBro.@SuperKingofBros will face @WWESheamus TOMORROW NIGHT on #SmackDown! https://t.co/OGhUr1sbbs📺 8/7c @FOXTV pic.twitter.com/Mg5QSuQUtp— WWE (@WWE) August 6, 2020ब्रे वायट के सैगमेंट का ऐलान तो हो गया है। और खबर ये भी आ रही है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन की भी वापसी होगी। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी अब ब्रे वायट को जवाब दे सकते हैं। साथ ही साथ ये भी उम्मीद है कि इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट के बीच समरस्लैम के लिए मैच का ऐलान कर दिया जाएगा।WWE ने ये बात कंफर्म कर दी है कि ब्रे वायट फायफ्लाई फनहाउस में आएंगे। लेकिन एक और सिंगल मैच का ऐलान भी इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के लिए कर दिया गया है। इस हफ्ते स्मैकडाउन में मैट रिडल का सामना शेमस के साथ होगा। मैट रिडल और शेमस के बीच काफी जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। और यहां पर जैफ हार्डी भी दखलअंदाजी कर सकते हैं। क्योंकि शेमस और जैफ हार्डी काफी पहले से फ्यूड में शामिल हैं। वहीं एजे स्टाइल्स की भी एंट्री हो सकती है। एजे स्टाइल्स आकर मैट रिडल को परेशान कर सकते हैं। खैर इस हफ्ते स्मैकडाउन के लिए बड़े चीजों का ऐलान कर दिया गया है। वैसे भी सभी को पता था कि इस हफ्ते का एपिसोड खास होने वाला है। पिछले हफ्ते द फीन्ड ने तहलका मचा कर सभी के दिमाग में एक सवाल छोड़ दिया। सवाल ये था कि आखिर किस वजह से एलेक्सा के ऊपर उन्होंने हमला किया। अब इस हफ्ते इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। इस स्टोरीलाइन में अब एलेक्सा ब्लिस भी शामिल हो गई हैं। समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस का एक बडा़ रोल सामने आ सकता हैं।यह भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE के अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हराया