WWE से फेमस Superstar की एंट्रेंस को लेकर हुई बड़ी गलती, फोटो द्वारा हुआ खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार को लेकर हुई गलती
WWE सुपरस्टार को लेकर हुई गलती

Karrion Kross: WWE का थोड़े समय पहले एटलांटा में लाइव इवेंट देखने को मिला था। इस इवेंट में कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) की एंट्रेंस में बड़ी गलती हुई। दरअसल, क्रॉस की WWE में एंट्रेंस काफी खतरनाक रहती है और देखने में बहुत जबरदस्त लगती है। हालांकि, इस लाइव इवेंट के दौरान उनकी एंट्रेंस में एक गलती देखने को मिली और इससे कुछ हद तक फैंस का मजा भी किरकिरा हो गया।

Ad

WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस की डरावनी एंट्रेंस के दौरान हुई एक बहुत बड़ी गलती

कैरियन क्रॉस ने कुछ महीनों पहले अपनी धमाकेदार वापसी की थी और वो अपनी पत्नी स्कार्लेट के साथ आए थे। सबसे अच्छी बात यह थी कि वो अपने NXT वाले गिमिक में आए थे और वहां पर उनकी एंट्रेंस काफी शानदार थी। वापसी के बाद से क्रॉस ने अपनी धमाकेदार एंट्रेंस द्वारा लगातार फैंस का दिल जीता है।

Ad

उनकी एंट्रेंस काफी सीरियस रहती है। हाल ही में एटलांटा, जॉर्जिया के स्टेट फार्म एरीना में लाइव इवेंट देखने को मिला था। अभी क्रिसमस का समय चल रहा है और इसी वजह से वहां पर डेकोरेशन का काफी सामान पड़ा था। यहां पर जानवर का एक पुतला सैंटा के कपडे पहने खड़ा था।

इस प्रॉप को सेलिब्रेशन के कारण फैंस को खुश करने के लिए लगाया गया था। कैरियन क्रॉस की खतरनाक एंट्रेंस के दौरान भी यह प्रॉप देखने को मिला और इससे क्रॉस की एंट्रेंस थोड़ी खराब हो गई। देखा जाए तो WWE को कैरियन की एंट्री के पहले इस चीज़ को हटा देना चाहिए था। आप नीचे तस्वीर में यह चीज़ देख सकते हैं।

Ad

कैरियन क्रॉस ने अपना कैरेक्टर ब्रेक नहीं किया और सही तरह से अपनी एंट्री की। क्रॉस की बुकिंग इस समय उतनी खास नहीं चल रही है और वो अब WWE टीवी पर भी उतने प्रभावशाली नहीं लग रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी दुश्मनी फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि, इसके खत्म होने के बाद क्रॉस का पूरा मोमेंटम खत्म हो गया। अब देखना होगा कि स्कार्लेट और उनकी स्टोरीलाइन किस ओर जाती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications