WWE ने 26 साल के फेमस हील के नाम में अचानक बदलाव कर चौंकाया, जानकर आपको भी होगी हैरानी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Dominik Mysterio: WWE Raw का शो इस हफ्ते डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के लिए शानदार रहा। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ उनका मुकाबला हुआ। साल 2020 के बाद दोनों के बीच पहली बार मुकाबला देखने को मिला। WWE ने पूर्व टैग टीम चैंपियन मिस्टीरियो के नाम में बदलाव की भी पुष्टि की।

Ad

Raw का दूसरा सैगमेंट अच्छा रहा, जिसमें रिया रिप्ली ने मिस्टीरियो की ओर से रॉलिंस को चुनौती। डेमियन प्रीस्ट ने इसके बाद दखलअंदाजी दी। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने मुकाबला स्वीकार किया और दूसरी पीढ़ी के सुपरस्टार को डर्टी डोम कहा। अब इसे WWE ने उनका आधिकारिक इन-रिंग नाम बना दिया है।

सैथ रॉलिंस के खिलाफ डॉमिनिक के मैच के ग्राफिक के अनुसार वो अब 'डर्टी' डॉमिनिक मिस्टीरियो हैं। ऐसा लग रहा है कि आगे भी अब ये ही नाम उनके लिए बोला जाएगा, जैसे द विजनरी को सैथ 'फ्रीकिन' रॉलिंस कहा जाता है।

Ad

देखना होगा कि WWE द्वारा किए गए नाम में परिवर्तन फैंस को पसंद आएगा या नहीं। क्या WWE इसे लंबे समय तक कायम रखेगा? वैसे इस चीज से साबित होता है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए कंपनी बहुत कुछ सोच रही है। उनके हील कैरेक्टर को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।

WWE द्वारा डॉमिनिक मिस्टीरियो को फ्यूचर में दिया जा सकता है तगड़ा पुश

WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ उन्होंने टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया। उनके करियर का सबसे बड़ा टर्न अभी तक जजमेंट डे के साथ जुड़ना है। उन्हें इस ग्रुप में रहकर अभी तक बहुत अच्छी सफलता मिली। रिया रिप्ली की वजह से भी उन्हें बहुत फायदा हो रहा। रिंग में उन्हें फैंस बहुत बू करते हैं, इससे आप समझ सकते हैं कि उनका काम हील के रूप में कितना तगड़ा है। एक बात तो तय है कि कंपनी द्वारा आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश जरूर दिया जाएगा। बहुत जल्द वो वर्ल्ड टाइटल भी हासिल कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications