WWE ने फैंस के गुस्से की वजह से Roman Reigns के प्लान में किया चौंकाने वाला बदलाव, यूनाइटेड किंगडम की धरती पर मचाएंगे बवाल

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 950 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में वो ब्लू ब्रांड में धमाल मचा रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो लिमिटेड शेड्यूल के अनुसार काम कर रहे हैं। अब बड़ी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है।

Ad

कंपनी ने उन्हें Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया है। जुलाई में इस इवेंट का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के प्रसिद्ध एरीना O2 में होगा। रोमन रेंस को पहले इस शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया था, इससे फैंस के बीच हंगामा हुआ क्योंकि यूरोपीय दर्शकों को अभी तक रेंस का एक्शन ज्यादा देखने का मौका नहीं मिला। अब ट्राइबल चीफ वहां जाकर अपना जलवा दिखाएंगे।

Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट की धीरे-धीरे तारीख नजदीक आ रही है, WWE ने अपनी वेबसाइट में इवेंट के लिए फीचर्ड सुपरस्टार्स की लिस्ट अपडेट कर दी है और अब इसमें रोमन रेंस भी शामिल है। रेंस के अलावा कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच को भी एडवर्टाइज किया गया है।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में वो नज़र आए थे। इस शो में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स का मुकाबला सोलो सिकोआ और रेंस के साथ तय किया गया था। मैच शुरू होने से पहले कोडी के ऊपर लैसनर ने अटैक कर दिया था। ये देखकर रोमन और सोलो बैकस्टेज चले गए थे। तब से लेकर अभी तक रेंस WWE रिंग में नज़र नहीं आए।

WWE में Roman Reigns का नया प्रतिद्वंदी कौन होगा?

Backlash इवेंट का आयोजन 6 मई को होगा। इस शो में रोमन रेंस का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस की एंट्री होगी। Raw में इस हफ्ते पॉल हेमन ने इसका ऐलान किया। रोमन का नया प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी देखने वाली बात होगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी राइवलरी अब एजे स्टाइल्स के साथ शुरू होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications