WWE ने स्टॉक मार्केट में रचा इतिहास, दिग्गज Vince McMahon की नेटवर्थ में आया उछाल, आंकड़ा सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की नेटवर्थ में इस बार बहुत उछाल देखने को मिला है। साल 2019 के बाद पहली बार WWE मार्केट स्टॉक सबसे ज्यादा प्राइस पर पहुंची है। इस वजह से ही विंस की नेटवर्थ में बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ महीने पहले विंस ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ में कमी नहीं हुई है।

Wrestlenomics के ब्रैंडन थर्स्टन ने ट्विटर के जरिए बड़ी जानकारी दी। WWE के स्टॉक प्राइस की रिपोर्ट उन्होंने बताई। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत 79.54 डॉलर से हुई और क्लोजिंग 78.84 डॉलर पर हुई। इस वजह से कंपनी ने 5.88 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। अप्रैल 2019 के बाद पहली बार ये कारनामा हुआ है। फॉक्स की वजह से भी कंपनी को फायदा हुआ।

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को साल 2019 के बाद हुआ सबसे बड़ा फायदा

थर्स्टन ने विंस मैकमैहन की हिस्सेदारी के बारे में भी जानकारी दी। विंस का 28.7 मिलियन का शेयर है। 1.89 बिलियन डॉलर से अब उनका आंकड़ा 2.27 बिलियन डॉलर (लगभग 19 अरब) पर पहुंच गया है। 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इस बार देखने को मिली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो विंस की नेटवर्थ में साल 2019 के बाद जबरदस्त उछाल आया है।

विंस ने जुलाई में जब WWE से रिटायरमेंट लिया था तब स्टॉक मार्केट में थोड़ा गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि पिछले तीन महीने में फिर से बढ़ोत्तरी हुई है और आंकड़ा बढ़ गया। ट्रिपल एच के पास अब WWE की जिम्मेदारी है। ट्रिपल एच अच्छा काम कर रहे हैं। उनके अंडर में अभी तक फायदा ही हुआ है। बड़े इवेंट्स और वीकली शोज में लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं और इस वजह से कंपनी को फायदा हो रहा है। खास बात ये हैं कि Raw की व्यूअरशिप में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। रोमन रेंस की वजह से ब्लू ब्रांड को पिछले कुछ सालों से बहुत फायदा हुआ। अब रेड ब्रांड की रेटिंग्स में भी हर हफ्ते बढ़ोत्तरी हो रही है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links