मैट हार्डी इस समय भारत दौरे पर हैं। यहां वो जगह-जगह जाकर WWE का प्रमोशन कर रहे है। उन्होंने पहले यहां पर टेलीविजन शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए थे। जब वो इसके शो के सैट पर आए तो काफी अलग लग रहे थे। उनकी वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।मैट हार्डी भारत दौरे पर पहली बार आए है। यहां स्पोर्ट्सकीड़ा को उऩ्होंने अपना इंटरव्यू भी दिया। उन्होंने कहा कि वो अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी इंजरी से जूझ रहे है और जल्द ही वो रिंग में वापसी करेंगे।मैट हार्डी अभी कई इवेंट्स का हिस्सा है। सोनी टीवी के जो भी प्रोग्राम है वो वहां जाकर मस्ती कर रहे है। इंडियल आइडल में जाकर अब वो क्रिकेट ब्रॉडकॉस्ट बूथ का हिस्सा भी बने। ब्रॉडकॉस्ट पैनल में बैठे हर किसी सदस्य से उन्होंने मुलाकात की। खासतौर पर लैजेंड्री क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ उन्होंने काफी टाइम बिताया। सेल्फी भी उन्होंने इनके साथ ली। मुंबई वो काफी कम समय के लिए आए थे। मुरली कार्तिक ने उऩ्हें क्रिकेट के रूल्स भी बताए। साथ ही सुनील गावस्कर और माइकल क्लार्क ने उनके साथ क्रिकेट भी खेला। हार्डी ने ये भी कहा कि अगले साल WWE सुपरस्टार कोई भी भारत का होगा।Murali Karthik explaining Matt Hardy cricket rules on Sony Six. Lmao!— Abhay (@ImAbhay3) December 6, 2018इसके बाद हार्डी चेन्नई गए और यहां उन्होंने साउथ का मजा लिया। साउथ के ट्रेडिशनल कपड़ों में वो नजर आए।All smiles after pulling that off!#IndiaWelcomesMattHardy @MATTHARDYBRAND pic.twitter.com/0yGbhFgzZ3— WWE (@WWEIndia) December 7, 2018मैट हार्डी ने जल्द रिंग में वापस आने की बात भी कही। बीच में काफी अफवाहें ये सामने आ रही थी कि वो जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाले है। लेकिन हार्डी ने इस बातों को दरकिनार कर दिया है। रॉयल रंबल में वो जबरदस्त वापसी कर सकते है। अभी वो इंजरी से भी जूझ रहे है। पूरी तर फिट होकर वो वापसी करेंगे।WWE और TLC की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।