WWE न्यूज: टेलीविजन शो Indian Idol के मंच पर पहुंचे पूर्व चैंपियन मैट हार्डी

Enter caption

किसी ने नहीं सोचा होगा कि इंडियन आइडल और मैट हार्डी एक ही रास्ते पर आ जाएंगे। ये चौंंकने वाली बात है लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल WWE के प्रमोशनल टूर के लिए मैट हार्डी इंडिया आए हुए है। और यहां पर उन्होंने टेलीविजन शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए।

Ad

जब वो इसके शो के सैट पर आए तो काफी अलग लग रहे थे। उनकी वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

मैट हार्डी भारत दौरे पर पहली बार आए है। यहां स्पोर्ट्सकीड़ा को उऩ्होंने अपना इंटरव्यू भी दिया। उन्होंने कहा कि वो अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी इंजरी से जूझ रहे है और जल्द ही वो रिंग में वापसी करेंगे।

इंडियल आइडल के सैट पर पहुंचकर उन्होंने वोकन विसडम सभी को सुनाया। उनकी एंट्री भी इसी में हुई। इंडियन आइडल में हिस्सा ले रहे भारतीय सितारों ने अपनी आवाज में उनके वोकन विसडम को बोला।

Ad

दरअसल इंडियल आइडल एक ऐसा टेलीविजन शो है जिसे पूरी दुनिया जानती है। इस समय इसका 10वां सीजन चल रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दस का दम शो में ब्रॉन स्ट्रोमैन भी आए थे। सलमान खान के साथ वो नजर आए थे। और अब मैट हार्डी की बारी है।

मैट हार्डी इस समय इंजरी के कारण WWE से बाहर चल रहे है। बीच में काफी अफवाहें सामने आ रही थी कि वो अब रिटायरमेंट ले रहे है। लेकिन उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों को दरकिनार कर दिया है। अब उनकी वापसी का इंतजार फैंस कर रहे है। मैट हार्डी इंडियन आइडल के अलावा कई और अच्छे शो में आएंगे। इंडियल अाइडल में आकर उन्होंने WWE का प्रमोशन किया। ये काफी अच्छी बात है। लगातार अब WWE किसी ना किसी बड़े सुपरस्टार को इंडिया भेजकर यहां मार्केट बड़ा कर रहा है।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications