WrestleMania 39 में WWE दिग्गज Vince McMahon की होगी सरप्राइज एंट्री, मौजूदा रिपोर्ट में प्लान को लेकर हुआ बड़ा खुलासा?

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर

Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में विंस मैकमैहन की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। 77 साल के विंस मैकमैहन ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। विंस मैकमैहन एक कंट्रोवर्सी में भी आ गए थे और इस वजह से उन्होंने बड़ा निर्णय लिया।

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई

US Sun की रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE द्वारा अगले साल विंस मैकमैहन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। WWE द्वारा ही ये बात US Sun को बताई गई है। इसका मतलब ये हैं कि विंस मैकमैहन मेन शो में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार,

WWE में विंस मैकमैहन का काम अब पूरी तरह खत्म हो गया। अब उन्हें ट्रिब्यूट किस अंदाज में दिया जाए इस पर चर्चा चल रही है। सभी लोग इस पर दिमाग लगा रहे हैं। विंस का फ्यूचर में रिंग में कोई मैच नहीं होगा लेकिन Wrestlemania में उन्हें इनवाइट किया जा सकता है। चर्चा में एक बात ये भी सामने आई कि उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। इसका मतलब वो हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में नजर आ सकते हैं। दूसरी बात ये सामने आई कि मुख्य शो में उनकी एंट्री कराई जा सकती है।

विंस मैकमैहन ने WWE के लिए जो किया वो कोई नहीं भूल सकता है। WWE आज जिस मुकाम पर खड़ा है उसमें विंस मैकमैहन का रोल सबसे तगड़ा है। कई चुनौतियों का सामना विंस मैकमैहन ने किया और हर बार अपनी कंपनी के लिए लड़ाई की। अब ट्रिपल एच के पास WWE की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। ट्रिपल एच ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा था कि विंस मैकमैहन की जगह कोई पूरी नहीं कर सकता है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा विंस मैकमैहन के लिए क्या सरप्राइज प्लान किया जाता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।