WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने हाल ही में एलान किया है विमेंस टैग टीम टाइटल जल्द ही कंपनी में आने वाले हैं। इस वजह से अब विमेंस रैसलरों के पास दूसरी चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका होगा और अच्छी स्टोरीलाइंस भी देखने को मिलेगी। हालांकि विमेंस टैग टीम टाइटल आने की वजह से WWE की कई मौजूदा चैंपियनशिप बेल्टों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
BeltFanDan ने बताया कि WWE आने वाले दिनों में अपनी कई चैंपियनशिप बेल्टों में बदलाव करने जा रही है। इनके मुताबिक टैग टीम चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप बेल्टों में बदलाव होना तय है।
"मुझे पता चला है कि रॉ और स्मैकडाउन की टैग टीम बेल्टों में बदलाव होना जा रहा है। टैग टीम बेल्टों के साइड में हटने वाली प्लेट लगाई जाएगी, इस बात के बारे में जानकारी पिछले साल ही दी थी, जब WWE में ये आइडिया पहली बार सामने आया था। ये बात यूएस चैंपियनशिप के लिए भी सोची गई थी।"
आपको बता दें कि WWE यूनिवर्सल, विमेंस चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप बेल्ट के साइड वाले स्ट्रैप (पट्टों) पर गोल प्लेट लगी होती है। उदाहरण के तौर पर रोमन रेंस के चैंपियन बनने की स्थिति में वहां पर रोमन रेंस के नाम और लोगो की प्लेट लगी होती है, जबकि टैग टीम बेल्टों में इस तरह प्लेट नहीं लगाई जा सकती। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप आने के बाद हमें कई नई बेल्ट दिखेंगी, जिनमें प्लेट लगाने और हटाने की सुविधा होगी।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2aa03-15466675362476-800.jpg 1920w)
यह डिजाइन के साथ-साथ बेल्टों की बिक्री के लिए भी फायदे का सौदा साबित होगा। क्योंकि कई सारे फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार जैसे रोमन रेंस, जॉन सीना, एजे स्टाइल्स के नाम की बेल्ट रखना पसंद करेंगे। इस वजह से बेल्टों की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी होती है।
Get WWE News in Hindi here