WWE में कैसे जाएं और सुपरस्टार बनने का पूरा तरीका

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग प्रमोशन है और भारत में उसे पसंद करने वालों की तादाद लाखों में है। भारतीय फैंस काफी समय से WWE फॉलो कर रहे हैं और कई सुपरस्टार्स के बड़े प्रसंशक हैं। उनमें द रॉक, ट्रिपल एच, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर जैसे कई दिग्गज स्टार्स के फैंस है।

Ad

वहीं WWE में द ग्रेट खली और जिंदर महल जैसे भारतीय मूल के स्टार्स ने मेन रोस्टर का हिस्सा बनकर अपना और अपने देश का नाम ऊंचा किया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर ऐसे भी कई भारतीय हैं जो WWE में जाकर अपना और देश का नाम रौशन करना चाहते हैं। हालांकि ऐसे फैंस के लिए एक दिक्कत की बात ये है कि WWE में कैसे एंट्री की जाए। हम आपके इस बडे़ सवाल का जवाब लेकर आए हैं।

WWE में कैसे जाएं

WWE में एंट्री का रास्ता उनके परफॉर्मेंस सेंटर से होकर गुजरता है। WWE का परफॉर्मेंस सेंटर फ्लोरिडा में स्थित है और उसके 5 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने ऑफिशियल वेबसाइट WWEPerformanceCenter.com पर WWE में भर्ती होने की जानकारी साझा की है। वेबसाइट पर आप अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। ट्रायल सेक्शन में आपको ट्रायल के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। वहां आप ये भी पता कर सकते हैं कि आप उसके लिए फिट हैं या नहीं।

WWE द्वारा उठाया गया ये एक शानदार कदम है और इसकी मदद से कई युवा फैंस WWE में एंट्री का रास्ता पता चलेगा। इसके साथ ही अगर कोई इस समय WWE के बेंचमार्क पर खरा नहीं उतरता तो वो उस हिसाब से उसकी तैयारी कर सकते हैं। युवा इसकी मदद से WWE रैसलर्स के सारे मापदंड जानकर उस हिसाब से तैयारी कर सकते हैं।

फ्लोरिडा में WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में ही स्टार्स WWE के मुख्य रोस्टर और NXT में डेब्यू करने के पहले रैसलिंग की बारीकियां सीखते हैं। वेबसाइट की मदद से कई भारतीय, WWE रैसलर बनने की अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। इसकी मदद से युवा को प्रोत्साहन मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा युवा इसके लिए तैयारी कर के आवेदन कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications