The Bloodline के अलग होने से WWE की कमाई पर पड़ सकता है असर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

..
SummerSlam में हुआ था बड़ा मुकाबला
WWE SummerSlam में हुआ था बड़ा मुकाबला

The Bloodline: WWE में पिछले एक दशक की सभी स्टोरीलाइंस पर अगर नज़र डाली जाए, तो द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप इसके टॉप पर दिखाई देता है। इस ग्रुप के टूटने का असर कंपनी के रोस्टर के दूसरे स्टार्स पर भी पड़ रहा है।

Ad

SummerSlam 2023 में इस ग्रुप में एक और ट्विस्ट देखने मिला था। शो के मेन इवेंट में जे उसो का सामना रोमन रेंस से उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। मैच के अंत में जे के भाई जिमी ने ही उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन करने में सफल रहे थे।

मैच के दौरान एक दिलचस्प मोमेंट तब देखने मिला, जब रोमन ने गलती से सोलो सिकोआ को स्पीयर मार दिया था, जिसके कारण सोलो, ट्राइबल चीफ से बहुत नाराज दिखाई दिए थे। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ग्रुप में और भी फुट पड़ सकती है। इस ग्रुप के बिखरने का असर अन्य स्टार्स पर भी हो सकता है।

Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने बताया कि द ब्लडलाइन के टूटने का असर WWE की मर्चेंडाइज सेल पर भी पड़ सकता है। सब मिलाकर यह ग्रुप बिक्री में सबसे ऊपर रहता था। हालांकि, अब यह फैक्शन लगभग बिखर चुका है। इसका फायदा कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस जैसे स्टार्स को हो सकता है।

सैप ने आगे बताया कि फैक्शन से अलग होने पर द उसोज़, कोडी रोड्स के बाद मर्चेंडाइज़ सेल में दूसरे स्टार्स की तुलना में आगे हैं। इसके अलावा मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस भी टॉप 5 में हैं। इसके बाद रेंस और जजमेंट डे मेंबर रिया रिप्ली का नंबर आता है।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 के बाद The Bloodline का भविष्य कैसा रहेगा?

WWE SummerSlam का अंत जिस तरह हुआ था, वह फैंस के लिए बहुत शॉकिंग था। जे के साथ-साथ WWE यूनिवर्स ने भी यह नहीं सोचा होगा कि जिमी अपने भाई को धोखा देंगे। आगामी SmackDown के एपिसोड में जे और जिमी उसो का आमना-सामना होना बहुत दिलचस्प रहेगा। इसके अलावा रोमन रेंस पर भी सबकी नज़र होंगी। हालांकि, अभी यह भी निश्चित नहीं है कि रेंस ब्लू ब्रांड के एपिसोड में होंगे या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications