क्या WWE में ब्रॉक लैसनर की जगह रोमन रेंस ले पाएंगे?

ब्रॉक लैसनर इस समय कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जहां भी वो जाते है तो क्राउड का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिलता है। व्यूवरशिप में जब भी वो आते है तो बढ़ोत्तरी हो जाती है। पिछले साल रैसलमेनिया में गोल्डबर्ग को हराकर लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद रोमन रेंस, स्ट्रोमैन, समोआ जो, एजे स्टाइल्स के खिलाफ उन्होंने चैंपियनशिप डिफेंड की है। अप्रैल में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में अंतिम बार उन्होंने चैंपियनशिप डिफेंड की।

Ad
youtube-cover
Ad


कई रिपोर्ट में ये कहा गया था कि रैसलमेनिया 34 में लैसनर अपना टाइटल हार जाएंगे। लेकिन प्लान लास्ट में बदल दिया गया और लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। रोमन रेंस को कंपनी अपना फेसं बनाना चाहती है इसी वजह से ये कहा जा रहा था कि इससे बड़ा प्लेटफॉर्म रोमन रेंस को नहीं मिल सकता था। लेकिन ये उम्मीदें धरी की धरी रह गई। कंपनी के टॉप दो सुपरस्टार्स के बीच मैच होता है तो एक को तो हारना ही पड़ता है। तो रोमन रेंस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। WWE के रोस्टर में देखा जाए तो क्राउड के हिसाब से लैसनर ही एकमात्र सुपरस्टार्स है जो प्रसिद्ध है। और ऐसा किसी में दम नहीं है। रोमन रेंस काफी छोटे लैसनर से हैं। लैसनर WWE में रहे या UFC में बिजनेस काफी होता है। रोमन रेंस बिग ड्रा WWE के लिए इस समय हैं।

लैसनर की जगह अब WWE रोमन रेंस को बिठाना चाहती है। कंपनी फेस नहीं भी रोमन रेंस बनाएगी तो चलेगा लेकिन वो बिजनेस के लिए उन्हें परफेक्ट बनाना चाहती है। रोमन रेंस कंपनी के इस समय फेस है। पिछले कुछ सालों से वो जॉन सीना की भूमिका में नजर आ रहे है।
Ad
youtube-cover
Ad


हमेशा WWE चाहता है कि लैसनर को रोमन रेंस टेकओवर कर लें। और समरस्लैम में इस बार ये मौका है। रैसलमेनिया 34 और ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ प्लान बदल दिया गया था। अप्रैल के बाद वो इस महीने जब रॉ में आए तो क्राउड एकदम ऊर्जावान हो गया था। WWE को पता है कि रोमन रेंस के लिए फैंस हमेशा दोहरापन की तौर पर काम करते है। कुछ फैंस उन्हें पसंद करते है और कुछ नहीं करते है। इसलिए लैसनर की स्टोरीलाइन में उन्हें सबसे घटिया चैंपियन भी बताया गया। ये शायद इसलिए किया गया क्योंकि रोमन रेंस को ऊपर लाना था। लैसनर को चैंपियनशिप बैल्ट में देखकर फैंस भी बोर हो गए है। लेकिन फैंस के पास रोमन रेंस के अलावा दूसरा कोई है भी नहीं। लैसनर UFC में जाकर डेनियल के खिलाफ मुकाबला करेंगे। उन्होंने हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए दावा ठोका था। WWE चाहता है कि रॉ में आकर एक रियल चैंपियन की तौर पर लैसनर काम करें। कर्ट एंगल ने भी बोला कि लैसनर एक अच्छे चैंपियन नहीं है। एक वीडियो भी पोस्ट किया गया था। जिसमें एजे स्टाइल्स, जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन भी थे। इसमें लैसनर को गंदा चैंपियन बताया गया है। कई जगह इस बात को प्रमोट किया गया है कि लैसनर एक अच्छे चैंपियन नहीं है।

youtube-cover
Ad


लैसनर का प्रमोशन आखिर एक गंदे चैंपियन के तौर पर क्यों किया जा रहा है? ये एक बड़ा सवाल हैं। लाइव टीवी में ये उनके बारे में कहा जा रहा है। इसके बाद वीडियो भी इसके लिए पोस्ट की जाती है। तो इसका मतलब क्या हैं? WWE क्या अब लैसनर के खिलाफ टर्न ले रहा है? क्या ये एक रणनीति है कि रोमन रेंस उनसे आगे चले जाएं? कुछ हफ्ते पहले रॉ में रोमन रेंस के खिलाफ अच्छे चैंट्स किए गए थे। शायद इसके लिए ही WWE ये स्टोरीलाइन चला रहा है। अब ये कैसे कह सकते है कि ब्रॉक लैसनर ने जैसा बिजनेस करके WWE को दिया है वैसा ही रोमन रेंस भी कर देंगे। जरूरी नहीं है कि रोमन रेंस हमेशा ये काम करते रहेंगे। अगर रोमन रेंस सही करते है तो फिर सभी को पसंद आएगा। WWE भी लैसनर की इस पॉवर को कम करना चाहता है। क्योंकि रोमन रेंस को फ्यूचर में यहां काम करना है। हालांकि आने वाले समय में पार्ट टाइमर के तौर पर ब्रॉक लैसनर का इस्तमाल WWE फिर कर सकता है। लेकिन फिलहाल नजरें रोमन रेंस के ऊपर हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर जैसा क्या रोमन रेंस बन पाएंगे?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications