WWE Raw प्रीव्यू: 22 मई, 2017

129_raw_05152017mm_2418-71f2b9808b7a94a870cf22cb8434aa35-1495448960-800

WWE का एक्सट्रीम रूल्स होने में अब कुछ ही दिन बचे है। इसी के चलते अब मंडे नाइट रॉ अब काफी रोमांचक हो गई है। इसके तहत अब एक फैटल 5 वे मैच होगा। जो इस मैच को जीतेगा वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज करेगा। लेकिन हो सकता है कि इसके लिए कुछ और भी स्टोरीलाइन हो सकती है। उधर बेली अब एलेक्सा ब्लिस का जवाब कैसे देती है ये भी समझने वाली बात होगी। अब इनके बीच की फ्यूड किसी बड़े पीपीवी के लिए तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल डीन एंब्रोज का क्या होगा ? आइए जानते है कल होने वाली रॉ में क्या कुछ हो सकता है।

Ad

#दुर्भाग्यवश होने वाले इवेंट की सीरीज

पिछले हफ्ते गोलडस्ट ने वापसी कर अपने पूर्व साथी आर टू्थ पर हमला कर दिया था। अब ये किसी के समझ नहीं आया था की आखिर ऐसा क्यों हुआ था। क्या ये गोलडस्ट को लाइमलाइट में लाने के लिए किया गया था। क्या कोई और रास्ता नहीं था। WWE भी शायद ये नहीं समझता है कि गोलडस्ट बिना आर टू्थ के आगे नहीं बढ़ सकते है। अब कल होने वाली रॉ में इन दोनों के बीच में फिर कुछ नया देखने को मिल सकता है। शायद गोलडस्ट की स्टोरीलाइन को अच्छे से बिल्ड किया जा सकता है।

# डीन एंब्रोज का क्या होगा?

064_raw_05152017rf_0604-cb630dfcc2ef7c87f247ad0f9d481bf4-1495449089-800

इस समय डीन एंब्रोज एक अस्थिर व्यक्ति है लेकिन जब भी वो वापस आते है तो वो काफी खतरनाक हो जाते है। लेकिन एक्सट्रीम रूल्स में भी अब शायद ये हो सकता है कि मिज उनसे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप वापस ले लें। एंब्रोज और मिज दोनों एक अलग तरह के इंसान है। अब क्या एंब्रोज मिज का जवाब दे पाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या हो एक्सट्रीम रूल्स तक अपना टाइटल अपने पास रख पाएंगे। ये सब सवाल है जिनका जवाब शायद रॉ में मिल सकता है। क्योंकि मिज और एंब्रोज के बीच यहां एक सैगमैंट होना जरूरी है।

#बेली देंगी तगड़ा जवाब083_raw_05152017rf_0814-ebfd12b3f3ad2b79c1c4e15fd9d85a4b-1495449335-800

इस समय बेली का जो एटिट्यूड है वो काफी लाजवाब है। एलेक्सा ब्लिस के आने से रॉ भी खास हो गई है। पिछले हफ्ते इन दोनों के बीच में जो हुआ वो सभी को पता है। अब इन दोनों की फ्यूड भी बहुत आगे जा चुके है। एक्सट्रीम रूल्स में इन दोंनों के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच होना पक्का है, लेकिन अब देखना होगा की कल होने वाली रॉ में बेली कैसे एलेक्सा ब्लिस से बदला लेंती है।

#फैटल 5 वे मैच

20170515_1920x1080_er_temp_5man-b16a3b4105325c89b11175f8eb19bead-1495449668-800

पिछले हफ्ते ब्रे वायट ने सैथ रॉलिंस और समोआ जो को सिस्टर एबगिल दिया था। क्या अब ये दुश्मनी जारी रहेगी। क्योंकि यहां से अब इनके आगे ब्रॉक लैसनर आएंगे। यूनिवर्सल चैंपियन इस समय ब्रॉक लैसनर है। एक्सट्रीम रूल्स में वो वापस आएंगे। इससे पहले अब फैटल 5 वे मैच होगा। जो इस मैच को जीतेगा वो लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications