WWE Money In The Bank 2016: 5 चौंकाने वाली बातें

# नटालिया का विलेन बनना
hart-and-fire-1466446020-800

इस लिस्ट में जो सबसे बड़ी हैरानी वाली बात हुई, वो थी नटालिया का विलन बनना, जिसकी की किसी को उम्मीद नहीं थी। हालांकि उनका विलेन बनने के सिर्फ दो ही कारण नज़र आते हैं। उनके विलेन बनने से, उनके किरदार को नयापन मिलेगा। नटालिया कंपनी की बेबी फेस के तौर पर, जितना भी कर सकती थी, वो कर चुकी हैं। वो इस कंपनी में अंडर डॉग की तरह थी, वो एक ऐसी किरदार थी जिन्हें हमेशा ही फैंस की सहानुभूति मिली और जैसे कि अब वो विलेन बन गई, तो वो भी जेरिको की तरह न्यू टैलंट्स के साथ नज़र आ सकती हैं। और दूसरा विमेन डिवीजन में एक साथ दो स्टोरीलाइन चलती नज़र आएंगी। अब समय आ गया हैं कि WWE विमेन डिवीजन को भी गंभीरता से ले। इसके साथ ही बेकी लिंच अब टाइटल के दावेदारों के रूप में अलग कर सकती हैं और अपनी नई दुश्मनी पर ध्यान दे सकती हैं।

App download animated image Get the free App now