कभी Raw, कभी SmackDown - WWE ने बनाया फेमस Superstar का 'मजाक' और फिर बदला गया ब्रांड

Ujjaval
WWE ने लेसी इवांस को लेकर किए बड़े बदलाव
WWE ने लेसी इवांस को लेकर किए बड़े बदलाव

WWE ने लेसी इवांस (Lacey Evans) को लेकर बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, उन्हें एक बार फिर स्मैकडाउन (SmackDown) रोस्टर का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया गया है। वापसी के बाद लगातार इवांस को ब्रांड्स बदलने पड़ रहे हैं और उन्हें रिंग में रिटर्न करने का मौका नहीं मिल रहा है। लेसी इवांस को अब रॉ (Raw) ब्रांड से हटा दिया गया है।

Ad

WWE ने लेसी इवांस को लेकर प्लान्स में किया बदलाव

WrestleMania 38 के बाद लेसी इवांस के वीडियो सैगमेंट्स देखने को मिल रहे थे। यह सैगमेंट्स SmackDown में दिखाए जा रहे थे और वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा थीं। वो अपना नया कैरेक्टर लेकर आई थीं और फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, बाद में WWE ने उन्हें Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया।

SmackDown ब्रांड में बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स की कमी थी। इसके बावजूद उन्होंने इवांस को Raw में भेजा था और यह काफी अजीब चीज़ थी। बाद में Raw के एक एपिसोड में उन्होंने प्रोमो भी कट किया था और WWE ने ऐलान करते हुए बताया था कि इवांस का इन-रिंग रिटर्न होना वाला है। अंतिम एपिसोड में इवांस दिखाई नहीं दीं।

WWE ने उन्हें एडवर्टाइज करने के बावजूद शो में इस्तेमाल नहीं किया। PWInsider की रिपोर्ट्स के अनुसार WWE ने लेसी इवांस को फिर SmackDown में भेज दिया है। पिछले कुछ समय में लगातार उन्हें एक से दूसरे ब्रांड में भेजा जा रहा है और यह काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। एक तरह से उनका मजाक बनाया जा रहा है। लेसी इवांस ने वापसी के बाद सभी को कंफ्यूज किया है।

इवांस लगातार ब्रांड्स तो बदल ही रही हैं लेकिन फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि वो हील हैं या बेबीफेस। उन्हें शुरुआत में बेबीफेस की तरह दिखाया गया था जहां उन्होंने इमोशनल प्रोमो कट किए। बाद में जब उन्हें फैंस के सामने इंट्रोड्यूस किया गया तो वो हील की तरह बर्ताव कर रही थीं। Raw में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने बेबीफेस की तरह प्रोमो कट किया। WWE लगातार इवांस को लेकर गलतियां कर रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications